नेशनल डेस्क, नीतीश कुमार।
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी बुधवार देर शाम इंडिया गेट पहुंचे। यहां उन्होंने धरने पर बैठे उत्तराखंड की अंकिता भंडारी के माता-पिता से मुलाकात की। इस दौरान कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा भी उनके साथ मौजूद रहे।
अंकिता के पिता ने ‘VIP’ की भूमिका पर उठाए सवाल
ऋषिकेश के पास एक रिजॉर्ट में काम करने वाली अंकिता भंडारी की सितंबर 2022 में हत्या कर दी गई थी। इस मामले में उनके पिता वीरेंद्र सिंह भंडारी ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी की हत्या के पीछे एक ‘VIP’ की भूमिका थी। उनका दावा है कि इस मामले से जुड़ा आरोपी VIP अब राज्यपाल बना दिया गया है।
तीन आरोपियों को उम्रकैद, परिवार की न्याय की मांग
वीरेंद्र सिंह भंडारी ने कहा कि उनकी बेटी की हत्या 18 सितंबर 2022 को हुई थी। मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था और उन्हें उम्रकैद की सजा सुनाई गई। हालांकि, परिवार का आरोप है कि हत्या के पीछे एक ‘VIP’ की भूमिका भी थी।
परिवार का कहना है कि जब तक उन्हें न्याय नहीं मिलता, तब तक उस VIP को किसी महत्वपूर्ण पद पर नहीं रखा जाना चाहिए।
राष्ट्रपति से की यह अपील
अंकिता के पिता ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से अनुरोध किया है कि जब तक इस मामले में सीबीआई की जांच पूरी नहीं हो जाती, तब तक संबंधित VIP को राष्ट्रपति न बनाया जाए।







