Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

अंग गौरव सम्मान से अलंकृत हुए अंतर्राष्ट्रीय सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र

लोकल डेस्क, आकाश अस्थाना।

  • अंग शिखर सम्मेलन–2026 में कला जगत की विशिष्ट उपलब्धियों के लिए मिला अंग क्षेत्र का सर्वोच्च सम्मान

मोतिहारी: राजा दानवीर कर्ण की ऐतिहासिक धरती अंग नगरी भागलपुर के टाउन हॉल में आयोजित अंग शिखर सम्मेलन–2026 के भव्य समारोह में अंतर्राष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त भारतीय सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार को अंग क्षेत्र के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में से एक "अंग गौरव सम्मान" से सम्मानित किया गया।

यह सम्मान उन्हें कला के क्षेत्र में उत्कृष्ट, प्रेरणादायी एवं समाजोपयोगी योगदान के लिए अंग मुक्ति दल (केंद्रीय समिति) द्वारा प्रदान किया गया। समारोह में विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिष्ठित हस्तियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, बुद्धिजीवियों एवं गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

अपने अभिनव सैंड आर्ट, मूर्तिकला तथा सामाजिक जागरूकता पर आधारित कलाकृतियों के माध्यम से भारत ही नहीं, बल्कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना चुके मधुरेंद्र कुमार ने इस सम्मान को अंग प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत, कला और समाज के प्रति समर्पित सभी कलाकारों के नाम समर्पित किया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उन्हें भविष्य में और अधिक सृजनात्मक एवं जनकल्याणकारी कार्य करने की नई प्रेरणा देगा।

कार्यक्रम के आयोजकों ने कहा कि मधुरेंद्र कुमार ने अपनी अनूठी कला के माध्यम से अंग क्षेत्र का नाम राष्ट्रीय एवं वैश्विक मंचों पर गौरवान्वित किया है। उनके उल्लेखनीय योगदान को देखते हुए उन्हें "अंग गौरव सम्मान" से अलंकृत किया जाना पूरे अंग क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट के बीच मधुरेंद्र कुमार का अभिनंदन किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह का वातावरण सम्मान, गौरव और सांस्कृतिक चेतना से ओत-प्रोत रहा।