Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योगदा सत्संग केंद्र में हुआ योगाभ्यास

लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।

सीवान : दारौंदा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को पिपरा दारौंदा स्थित योगदा सत्संग ध्यान मंडली केंद्र में स्थानीय लोगों ने सामूहिक योगाभ्यास एवं प्राणायाम कर स्वस्थ जीवन का संदेश दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर विभिन्न योग क्रियाओं का अभ्यास किया।

इस दौरान योग के महत्व एवं नियमित अभ्यास से होने वाले स्वास्थ्य लाभों पर विस्तार से चर्चा की गई। योग प्रशिक्षकों ने प्रतिभागियों को ताड़ासन, भुजंगासन, वज्रासन, अनुलोम-विलोम, कपालभाति सहित कई योगासनों एवं प्राणायाम की विधियों का अभ्यास कराया। साथ ही तनाव, मधुमेह, उच्च रक्तचाप तथा अन्य गैर-संचारी रोगों की रोकथाम में योग की महत्वपूर्ण भूमिका के प्रति लोगों को जागरूक किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिक्षक हरिशंकर यादव ने कहा कि नियमित योग और प्राणायाम से शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता है। उन्होंने बताया कि योग न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि मन को भी शांत और संतुलित बनाता है। नियमित अभ्यास से जीवनशैली से जुड़ी कई बीमारियों से बचाव संभव है।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करने और दूसरों को भी इसके प्रति प्रेरित करने की अपील की गई।