Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

अक्षय और सैफ की थ्रिलर फिल्म ‘हैवान’ 11 सितंबर को होगी रिलीज

एंटरटेनमेंट डेस्क, अर्पिता कृष्णा 

अभिनेता अक्षय कुमार और सैफ अली खान एक बार फिर बड़े पर्दे पर साथ नजर आने के लिए तैयार हैं। निर्देशक प्रियदर्शन की बहुप्रतीक्षित थ्रिलर फिल्म ‘हैवान’ की रिलीज डेट का आधिकारिक ऐलान कर दिया गया है। यह फिल्म 11 सितंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

निर्माता KVN प्रोडक्शंस ने सोशल मीडिया पर फिल्म का नया पोस्टर साझा करते हुए रिलीज डेट की घोषणा की। पोस्टर के साथ लिखा गया कि प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी यह फिल्म 11 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस घोषणा के बाद फिल्म को लेकर दर्शकों का उत्साह और बढ़ गया है। 

‘हैवान’ के जरिए अक्षय कुमार और सैफ अली खान कई वर्षों बाद एक साथ स्क्रीन साझा करते नजर आएंगे। दोनों की जोड़ी को पहले भी दर्शकों ने खूब पसंद किया है और अब इस थ्रिलर फिल्म से एक बार फिर उनकी वापसी चर्चा का विषय बनी हुई है। 

फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन कर रहे हैं। इसमें अक्षय कुमार और सैफ अली खान के अलावा श्रिया पिलगांवकर और सायामी खेर भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में दिखाई देंगी। फिल्म का निर्माण KVN प्रोडक्शंस और थेस्पियन फिल्म्स के बैनर तले किया जा रहा है। 

रिलीज डेट की घोषणा के साथ ही फिल्म ने सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरनी शुरू कर दी हैं। दर्शकों को उम्मीद है कि प्रियदर्शन के निर्देशन और अक्षय-सैफ की जोड़ी के साथ ‘हैवान’ एक दमदार और रोमांचक सिनेमाई अनुभव साबित होगी।