लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।
सीवान/महाराजगंज अग्निशमन सेवा सप्ताह के तहत बुधवार को द्वितीय दिवस पर महाराजगंज अनुमंडल क्षेत्र में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान स्कूली बच्चों एवं आमजनों को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम के तहत बोर्ड मिडिल स्कूल के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकगण द्वारा महाराजगंज बाजार में प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी में बच्चों ने तख्ती एवं बैनर के माध्यम से अग्नि सुरक्षा से जुड़े संदेशों का प्रचार-प्रसार किया। इस वर्ष की थीम “ सेफ स्कूल को ध्यान में रखते हुए लोगों को आग से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई।
इसके बाद बोर्ड मिडिल स्कूल, महाराजगंज एवं सेंट जोसेफ स्कूल में मॉक ड्रिल एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान छात्रों एवं शिक्षकों को आग लगने के कारण, उससे बचाव के उपाय, आपातकालीन स्थिति में क्या करना चाहिए, पास मेथड द्वारा अग्निशामक यंत्रों के उपयोग, ” तकनीक तथा रेस्क्यू के तरीकों की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही इसका व्यावहारिक प्रदर्शन भी कराया गया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के बीच पिन फ्लैग, स्टिकर एवं पैम्पलेट का वितरण कर अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।
इस अवसर पर अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी वीरेन्द्र प्रसाद यादव, सब ऑफिसर रविन्द्र यादव, प्रधान अग्निक मुन्ना कुमार, अग्निकर्मी रौशन बिहारी, राजू कुमार, सुनीता कुमारी, पप्पू राम एवं अनुज कुमार सिंह सहित अन्य कर्मी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को संदेश दिया गया कि जागरूकता और सतर्कता ही अग्नि दुर्घटनाओं से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय है।







