लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।
सीवान/दारौंदा / महाराजगंज अग्निशमन विभाग द्वारा रविवार को थाना क्षेत्र के प्रेमन टोला गांव में मॉकड्रिल के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया गया. इस मौके पर जवानों ने सिलिंडर में आग लगने के बाद बिना घबराए घरेलू संसाधनों से ही आग पर काबू पाने का गुर लोगों को सिखाया.
पदाधिकारी बिरेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि आग लगने के बाद लोग आग बुझाने के बदले अग्निशमन विभाग को फोन करके बुलाते हैं. इतने समय में आग विकराल रूप धारण कर लेता है और सब कुछ जलकर राख हो जाता है. अगर लोगों को आग बुझाने की जानकारी हो जाए तो प्राथमिक स्तर पर ही आग पर काबू पाया जा सकता है. उन्होंने कहा कि थोड़ी सी सावधानी अपनाकर बड़ी घटना को रोका जा सकता. इस दौरान अग्निशमन विभाग के कर्मचारी रवींद्र कुमार यादव, बिरेंद्र प्रसाद यादव, अजीत कुमार, प्रीति कुमारी एवं अन्य लोग मौजूद रहे.







