Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा

स्पोर्ट्स डेस्क, शिवेश कुमार शौर्य।

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज और पूर्व टेस्ट कप्तान अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक भावुक वीडियो साझा कर अपने फैसले की जानकारी दी। रहाणे ने कहा कि उन्हें महसूस होता है कि अब इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहने का यही सही समय है। 

रहाणे ने अपने संदेश में कहा, "जिंदगी की सच्चाई यही है कि हर शुरुआत का एक अंत होता है। जब वह समय आता है तो उसका सम्मान करना चाहिए और आगे बढ़ जाना चाहिए।" उन्होंने बताया कि अपने पूरे करियर में उन्होंने हमेशा सही टाइमिंग पर भरोसा किया और अब उन्हें लगता है कि इंटरनेशनल क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने का यही उचित समय है।

महाराष्ट्र के ठाणे जिले के डोंबिवली से भारतीय टीम तक के अपने सफर को याद करते हुए रहाणे ने कहा कि देश का प्रतिनिधित्व करना उनके जीवन का सबसे बड़ा सम्मान रहा। उन्होंने कहा कि उन्होंने हमेशा पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ क्रिकेट खेला। साथ ही यह भी स्पष्ट किया कि क्रिकेट के साथ उनका रिश्ता यहीं खत्म नहीं होगा।

अपने विदाई संदेश में रहाणे ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई), मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (एमसीए), अपने साथी खिलाड़ियों, कोचों, सभी आईपीएल फ्रेंचाइजी, पत्नी राधिका, परिवार, दोस्तों और क्रिकेट प्रेमियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि प्रशंसकों का प्यार और भरोसा ही उनके करियर की सबसे बड़ी ताकत रहा।

रहाणे ने कहा, "मुंबई में एक युवा खिलाड़ी के तौर पर शुरुआत करने से लेकर भारत के लिए खेलने तक का सफर मेरे लिए गर्व की बात रहा। जीत और हार दोनों मेरे करियर का हिस्सा रहीं, लेकिन देश के लिए खेलना और यादगार पल बनाना मेरी सबसे बड़ी उपलब्धि है। मेरे नाम का अर्थ भले ही 'जिसे हराया न जा सके' हो, लेकिन क्रिकेट ने मुझे कई बार हार का एहसास कराया। फिर भी एक जगह ऐसी रही, जहां मैं कभी नहीं हारा और वह है आप सभी का प्यार। कैप नंबर 278... अब विदा लेता हूं।" 

ऑस्ट्रेलिया में ऐतिहासिक जीत बनी करियर की सबसे बड़ी पहचान

अजिंक्य रहाणे के करियर का सबसे सुनहरा अध्याय 2020-21 की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी रहा। एडिलेड टेस्ट में भारत के 36 रन पर ऑलआउट होने और विराट कोहली की गैरमौजूदगी के बाद रहाणे ने कप्तानी संभाली। मेलबर्न टेस्ट में शानदार शतक जड़ते हुए उन्होंने टीम की वापसी कराई और फिर भारत को ऑस्ट्रेलिया में ऐतिहासिक 2-1 से टेस्ट सीरीज जिताई। ब्रिस्बेन के गाबा मैदान पर मिली वह जीत भारतीय क्रिकेट इतिहास की सबसे यादगार सफलताओं में गिनी जाती है।

अंतरराष्ट्रीय करियर पर एक नजर

अजिंक्य रहाणे ने भारत के लिए 85 टेस्ट, 90 वनडे और 20 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले। टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने 5,077 रन बनाए, जिसमें 12 शतक और 26 अर्धशतक शामिल हैं। वनडे में उनके नाम 2,962 रन दर्ज हैं, जिसमें 3 शतक और 24 अर्धशतक शामिल रहे। टी20 इंटरनेशनल में उन्होंने 375 रन बनाए। रहाणे ने भारत के लिए अपना आखिरी इंटरनेशनल मुकाबला जुलाई 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट मैच के रूप में खेला था।

रहाणे के नाम दर्ज हैं कई खास रिकॉर्ड

● टेस्ट कप्तानी में अजेय रिकॉर्ड:
रहाणे ने भारत की कप्तानी में 6 टेस्ट मैच खेले। इनमें टीम ने 4 मुकाबले जीते, जबकि 2 मैच ड्रॉ रहे। 5 या उससे अधिक टेस्ट में कप्तानी करने वाले भारतीय कप्तानों में वह इकलौते ऐसे कप्तान हैं, जिन्हें एक भी हार का सामना नहीं करना पड़ा।

● एक टेस्ट मैच में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले भारतीय:
2015 में श्रीलंका के खिलाफ गाले टेस्ट में उन्होंने 8 कैच लपककर भारतीय रिकॉर्ड बनाया। उस समय यह विश्व रिकॉर्ड भी था।

● टेस्ट की एक पारी में संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा कैच:
गाले टेस्ट 2015 की दूसरी पारी में रहाणे ने 5 कैच लेकर इस रिकॉर्ड की बराबरी की।

● आईपीएल में एक ओवर में 6 चौके लगाने वाले पहले बल्लेबाज:
आईपीएल 2012 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ श्रीनाथ अरविंद के एक ओवर में लगातार 6 चौके जड़कर उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की।

● गाबा में जीत दिलाने वाले इकलौते एशियाई कप्तान:
2021 में उनकी कप्तानी में भारत ने ब्रिस्बेन के गाबा मैदान पर ऑस्ट्रेलिया को हराया, जहां मेजबान टीम को 32 साल बाद टेस्ट में हार का सामना करना पड़ा।

घरेलू क्रिकेट में भी छोड़ी गहरी छाप

साल 2007 में मुंबई के लिए घरेलू क्रिकेट में पदार्पण करने वाले रहाणे ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट के 205 मैचों में 42 शतकों की मदद से 14,209 रन बनाए। लिस्ट-ए क्रिकेट के 192 मैचों में उनके नाम 6,853 रन, जबकि टी20 क्रिकेट के 308 मुकाबलों में 7,968 रन दर्ज हैं। आईपीएल में उन्होंने मुंबई इंडियंस, राजस्थान रॉयल्स, राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स, दिल्ली कैपिटल्स, चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स का प्रतिनिधित्व किया।