Ad Image
Ad Image
युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप || बिहार: विजय कुमार सिन्हा, निशांत कुमार, दिलीप जायसवाल, दीपक प्रकाश समेत 32 ने ली शपथ || बिहार में सम्राट सरकार का विस्तार, 32 मंत्रियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ || वोट चोरी का जिन्न फिर निकला, राहुल गांधी का EC और केंद्र सरकार पर हमला || वियतनामी राष्ट्रपति तो लाम पहुंचे भारत, राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक स्वागत || टैगोर जयंती पर 9 मई को बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण की संभावना || केरल में सरकार गठन की कवायद तेज: अजय माकन और मुकुल वासनिक पर्यवेक्षक || असम में बीजेपी जीत के हैट्रिक की ओर, 101 से अधिक पर बढ़त, कांग्रेस 23 पर सिमटी || पांच राज्यों में मतगणना जारी: बंगाल, असम में भाजपा को बढ़त, केरल में कांग्रेस और तमिलनाडु में टीवीके को बढ़त || तमिलनाडु चुनाव: एक्टर विजय की टीवीके ने किया उलटफेर, 109 सीटो पर बढ़त

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

अफगान विदेश मंत्री की प्रेस कॉन्फ्रेंस में महिला पत्रकारों को न्योता

नेशनल डेस्क, आर्या कुमारी |

महिला पत्रकारों के शामिल होने पर विवाद के बाद अफगानी विदेश मंत्री ने नई प्रेस कॉन्फ्रेंस का ऐलान किया है, जिसमें महिलाओं को भी आमंत्रित किया गया है। भारत दौरे पर आए अफगानी विदेश मंत्री की पिछली प्रेस कॉन्फ्रेंस में महिलाओं पर कथित प्रतिबंध के विवाद के बाद उन्होंने बड़ा कदम उठाया। अफगानी विदेश मंत्री आमिर खान मुत्ताकी ने नई प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया, जिसमें महिला पत्रकारों को शामिल होने का मौका दिया गया। अफगानी सरकार ने पिछली प्रेस कॉन्फ्रेंस को लेकर सफाई दी थी और कहा था कि जानबूझकर किसी महिला पत्रकार को रोक नहीं गया था।

सरकार ने बताया कि पिछली प्रेस कॉन्फ्रेंस में केवल दूतावास अधिकारी और कुछ चुनिंदा पत्रकार ही मौजूद थे। विपक्ष द्वारा केंद्र सरकार को घेरने पर विदेश मंत्रालय ने भी सफाई दी थी कि इसमें भारत शामिल नहीं था।

अफगानी विदेश मंत्री का आगरा दौरा रद्द

अफगानी विदेश मंत्री का आगरा दौरा रद्द कर दिया गया। सूत्रों के मुताबिक मुत्तकी ताजमहल देखने आए थे, लेकिन यात्रा किसी कारण से रद्द कर दी गई। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, मुत्तकी को ताजमहल में रविवार को 11 बजे पहुंचना था और एक घंटे का दौरा करने के बाद दोपहर का भोजन कर दिल्ली लौटना था। जिला प्रशासन ने आगरा कार्यक्रम रद्द होने की पुष्टि की। मुत्तकी शनिवार को सहारनपुर के देवबंद स्थित मदरसा दारुल उलूम पहुंचे थे, जहां उनका भव्य स्वागत हुआ।