Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

अमरावती रेप केस: 15 साल की लड़की ने दर्ज की शिकायत

क्राइम डेस्क - प्रीति पायल 

महाराष्ट्र के अमरावती जिले में एक गंभीर यौन शोषण कांड ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया है। 15 वर्षीय किशोरी ने पहली शिकायत दर्ज कराई, जिसमें मुख्य आरोपी अयान अहमद पर कठोरा रोड के किराए के फ्लैट, परतवाड़ा के कैफे रॉयल 10 और वझर बांध के पास बगीचे में शोषण करने का आरोप लगाया गया। 

यह मामला तब सुर्खियों में आया जब सोशल मीडिया पर 180 नाबालिग लड़कियों के कथित अश्लील वीडियो वायरल हो गए। पीड़िता नागपुर से लौटकर 5 दिन बाद शिकायत दर्ज कराने अमरावती पहुंची, जिसके बाद विशेष जांच दल (SIT) ने कार्रवाई तेज कर दी। 

पुलिस ने अयान अहमद समेत 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। सात मोबाइल फोन, लैपटॉप और हार्ड डिस्क जब्त कर फॉरेंसिक जांच शुरू कर दी गई। कुल 41 सोशल मीडिया अकाउंट हटा दिए गए, जबकि लापरवाही बरतने पर तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया।

जांच में पता चला कि कोचिंग सेंटर की आड़ में यह गिरोह सक्रिय था, जिसमें 350 से ज्यादा वीडियो बने। अन्य पीड़िताओं के भी सामने आने की संभावना है। राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने बिना डर शिकायत करने की अपील की है। 

सरकार ने सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है। SIT बयानों के आधार पर बड़े खुलासे की तैयारी में है। यह मामला नाबालिगों के यौन शोषण और साइबर क्राइम की गंभीरता को उजागर करता है।