Ad Image
Ad Image
युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप || बिहार: विजय कुमार सिन्हा, निशांत कुमार, दिलीप जायसवाल, दीपक प्रकाश समेत 32 ने ली शपथ || बिहार में सम्राट सरकार का विस्तार, 32 मंत्रियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ || वोट चोरी का जिन्न फिर निकला, राहुल गांधी का EC और केंद्र सरकार पर हमला || वियतनामी राष्ट्रपति तो लाम पहुंचे भारत, राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक स्वागत || टैगोर जयंती पर 9 मई को बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण की संभावना || केरल में सरकार गठन की कवायद तेज: अजय माकन और मुकुल वासनिक पर्यवेक्षक || असम में बीजेपी जीत के हैट्रिक की ओर, 101 से अधिक पर बढ़त, कांग्रेस 23 पर सिमटी || पांच राज्यों में मतगणना जारी: बंगाल, असम में भाजपा को बढ़त, केरल में कांग्रेस और तमिलनाडु में टीवीके को बढ़त || तमिलनाडु चुनाव: एक्टर विजय की टीवीके ने किया उलटफेर, 109 सीटो पर बढ़त

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

अमाल मलिक के ‘चूड़ी-साड़ी’ वाले बयान पर मचा बवाल

एंटरटेनमेंट डेस्क, श्रेयांश पराशर l

Bigg Boss 19 के ताज़ा एपिसोड में अमाल मलिक और अभिषेक बाजाज के बीच जोरदार बहस देखने को मिली। मामला तब शुरू हुआ जब अभिषेक सोफे पर बैठकर खाना खाने लगे, जिस पर अमाल ने आपत्ति जताई। अमाल ने कहा कि वही सोफा उनकी सोने की जगह है। इस पर अभिषेक ने उठने से साफ इनकार कर दिया और अपनी ज़िद पर अड़े रहे। धीरे-धीरे विवाद इतना बढ़ गया कि अमाल ने अभिषेक पर गुस्सा निकालते हुए उन्हें अपशब्द कहे और ताने मार दिए।

गर्मागर्म बहस के दौरान अमाल ने अभिषेक से कहा कि अगर वे बार-बार सवाल पूछते हैं, तो घर जाकर चूड़ी पहनें, साड़ी ओढ़ें और बिंदी लगा लें। इस बयान ने सोशल मीडिया पर तूफान खड़ा कर दिया। एपिसोड टेलीकास्ट होने के तुरंत बाद ही नेटिज़न्स ने अमाल को जमकर ट्रोल किया और उनकी टिप्पणी को महिला-विरोधी करार दिया।

कई दर्शकों ने सोशल मीडिया पर अपनी नाराज़गी जताते हुए लिखा कि किसी को नीचा दिखाने के लिए उसे महिलाओं से जोड़ना बेहद गलत है। एक यूज़र ने लिखा, “क्या सवाल पूछने से कोई लड़की हो जाता है?” वहीं, दूसरे ने कहा कि “साड़ी-चूड़ियों का ताना देना न केवल महिलाओं का अपमान है, बल्कि यह उनकी पहचान का मजाक उड़ाना है।”

यूज़र्स का कहना है कि चूड़ियां और साड़ी सम्मान और संस्कृति की निशानी हैं, मजाक का विषय नहीं। इस विवाद ने बिग बॉस के घर का माहौल और ज्यादा तनावपूर्ण बना दिया है और सोशल मीडिया पर भी खूब चर्चा बटोर ली है।