Ad Image
Ad Image
सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा हेट स्पीच मामले की आज सुनवाई की || लोकसभा से निलंबित सांसदों पर आसन पर कागज फेंकने का आरोप || लोकसभा से कांग्रेस के 7 और माकपा का 1 सांसद निलंबित || पटना: NEET की छात्रा के रेप और हत्या को लेकर सरकार पर जमकर बरसे तेजस्वी || स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा, केशव मौर्य को होना चाहिए यूपी का CM || मतदाता दिवस विशेष: मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा 'मतदान राष्ट्रसेवा' || नितिन नबीन बनें भाजपा के पूर्णकालिक राष्ट्रीय अध्यक्ष, डॉ. लक्ष्मण ने की घोषणा || दिल्ली को मिली फिर साफ हवा, AQI 220 पर पहुंचा || PM मोदी ने भारतरत्न अटल जी और मालवीय जी की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया || युग पुरुष अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म जयंती आज

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

अमेरिका का दावा: वेनेजुएला राष्ट्रपति मादुरो हिरासत में, वैश्विक राजनीति में भूचाल

विदेश डेस्क, ऋषि राज |

वॉशिंगटन: अंतरराष्ट्रीय राजनीति में अभूतपूर्व उथल-पुथल मच गई है। अमेरिका ने दावा किया है कि उसने वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को उनकी पत्नी के साथ नजरबंद कर देश से बाहर ले गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर यह जानकारी साझा की, जिसके बाद पूरी दुनिया की नजरें इस घटनाक्रम पर टिक गई हैं।

ट्रंप के अनुसार, अमेरिका द्वारा वेनेजुएला में किए गए “बड़े पैमाने पर सैन्य हमलों” के बाद मादुरो को हिरासत में लिया गया। उन्होंने दावा किया कि अमेरिकी सेना ने वेनेजुएला के कई सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया और इसके कुछ ही घंटों बाद मादुरो तथा उनकी पत्नी को पकड़ लिया गया। ट्रंप ने यह भी संकेत दिया कि दोनों को वेनेजुएला से बाहर ले जाया गया है, और अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उन्हें न्यूयॉर्क लाया गया है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है।

इस घटनाक्रम के बाद वेनेजुएला में राजनीतिक संकट और गहरा गया है। एपी की रिपोर्ट के मुताबिक, वेनेजुएला की उपराष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि राष्ट्रपति मादुरो और उनकी पत्नी का कोई पता नहीं है। उन्होंने अमेरिका से मादुरो के “जिंदा होने का सबूत” सार्वजनिक करने की मांग की है। रोड्रिगेज ने इसे अंतरराष्ट्रीय कानून और संप्रभुता का खुला उल्लंघन बताया।

उधर, अमेरिकी मीडिया में यह भी बताया गया है कि सीबीएस के एक रिपोर्टर के अनुसार, राष्ट्रपति ट्रंप ने खुद वेनेजुएला के भीतर सैन्य ठिकानों और अहम ठिकानों पर हमले का आदेश दिया था। हालांकि, शुरुआती घंटों में यह स्पष्ट नहीं हो पाया था कि वेनेजुएला में हुए विस्फोट सीधे तौर पर अमेरिकी हवाई हमले थे या नहीं। इस कथित कार्रवाई के बाद लैटिन अमेरिका में गहरी चिंता देखी जा रही है। कई देशों ने आशंका जताई है कि यदि किसी संप्रभु देश के मौजूदा राष्ट्रपति को इस तरह हिरासत में लिया गया है, तो यह वैश्विक कूटनीति के लिए बेहद खतरनाक मिसाल बन सकती है। 

वहीं, वेनेजुएला में मादुरो समर्थकों ने इसे “अमेरिकी साजिश” करार दिया है और बड़े पैमाने पर विरोध की आशंका जताई जा रही है।

फिलहाल, मादुरो और उनकी पत्नी की वास्तविक स्थिति को लेकर स्थिति पूरी तरह स्पष्ट नहीं है। लेकिन इतना तय माना जा रहा है कि इस घटनाक्रम ने अमेरिका-वेनेजुएला संबंधों को टकराव के सबसे खतरनाक मोड़ पर पहुंचा दिया है, जिसके असर आने वाले दिनों में पूरी दुनिया पर पड़ सकते हैं।