Ad Image
Ad Image
असम में दुर्घटनाग्रस्त सुखोई 30 के दोनों पायलट शहीद: वायु सेना प्रवक्ता || JDU की बैठक में निशांत के नाम पर लग सकती है नीतीश कुमार की मुहर || आज शाम JDU की अहम बैठक: अटकलों पर लगेगा विराम, तस्वीर होगी साफ || नीतीश कुमार ने नामांकन के बाद आज शाम 5 बजे बुलाई JDU की बैठक || कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए सिंघवी समेत 6 उम्मीदवारों की घोषणा की || बिहार में सियासी तूफान तेज: नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा || प. एशिया युद्ध संकट से शेयर बाजारों में भारी गिरावट जारी || समस्तीपुर: दो लाख के ईनामी जाली नोट कारोबारी को NIA ने किया गिरफ्तार || AIR इंडिया आज यूरोप, अमेरिका के लिए फिर से शुरू करेगी विमान सेवा || नागपुर: SBL एनर्जी विस्फोट में 18 की मौत, 24 से ज्यादा घायल

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

अमेरिका में बाढ़ का कहर: 51 की मौत, 27 लापता

विदेश डेस्क, नीतीश कुमार |

अमेरिका के टेक्सास में शुक्रवार को भारी बारिश के बाद ग्वाडालूप नदी में अचानक आई बाढ़ ने तबाही मचा दी, जिसमें अब तक 51 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि करीब 27 लड़कियां लापता हैं।

यह हादसा उस समय हुआ जब ग्वाडालूप नदी के पास स्थित एक समर कैंप, जहां कई लड़कियां मौजूद थीं, बाढ़ की चपेट में आ गया। अधिकारियों के अनुसार, महज 45 मिनट में नदी का जलस्तर 26 फीट (करीब 8 मीटर) तक बढ़ गया, जिससे मकान और वाहन बह गए।

मौसम विभाग ने अभी भी फ्लैश फ्लड यानी अचानक बाढ़ की आशंका जताई है। लापता लड़कियों को ढूंढने के लिए हेलिकॉप्टर, नाव और ड्रोन की मदद से सर्च ऑपरेशन जारी है। अधिकारियों को संदेह है कि लापता लोगों की संख्या और बढ़ सकती है।

टेक्सास के गवर्नर डैन पैट्रिक ने जानकारी दी कि राहत और बचाव के लिए नौ टीमें, 14 हेलिकॉप्टर और 12 ड्रोन तैनात किए गए हैं। अब तक 850 से अधिक लोगों को सुरक्षित निकाला जा चुका है।

कर्विल के नज़दीक स्थित कैंप मिस्टिक, जो एक बालिका समर कैंप है, पूरी तरह से बाढ़ में डूब गया। वहां मौजूद लगभग 750 लड़कियों को सुरक्षित निकाला गया है, लेकिन अब भी कुछ बच्चों के फंसे होने की आशंका है। कैंप में बिजली नहीं है और कुछ लोग अब भी रेस्क्यू के इंतजार में हैं। प्रशासन ने कहा कि लापता लोगों की सही संख्या अभी बताना मुश्किल है।

टेक्सास के गवर्नर ग्रेग एबॉट ने राज्य में आपातकालीन चेतावनी जारी रखते हुए कहा कि सभी लापता लोगों की तलाश दिन-रात जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि किसी को भी खोजने में कोई कोताही नहीं बरती जाएगी।

उधर, सैन एंटोनियो और आसपास के इलाकों में 1,000 से अधिक राहतकर्मी लापता लोगों की तलाश में जुटे हुए हैं। वहां अब भी फ्लैश फ्लड की चेतावनी जारी है।

भारी बारिश और बाढ़ की वजह से नदियों और स्थानीय नालों का जलस्तर बढ़ गया है, जिससे सड़कें जलमग्न हो गई हैं। कई ट्रेलर और वाहन बह गए हैं। बाढ़ के चलते बिजली के तार गिर गए और कर्विल क्षेत्र में करीब 2,600 घरों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है।

स्थानीय लोगों ने मीडिया को बताया कि पानी इतनी तेजी से आया कि जान बचाने के लिए उन्हें पेड़ों पर चढ़ना पड़ा। हेलिकॉप्टर और ड्रोन के जरिये रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है।