एंटरटेनमेंट डेस्क, अर्पिता कृष्णा
साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और निर्देशक एटली की बहुप्रतीक्षित फिल्म, जिसे अब तक ‘AA22xA6’ के नाम से जाना जा रहा था, का आधिकारिक टाइटल अब ‘राका’ घोषित कर दिया गया है। यह ऐलान 8 अप्रैल 2026 को अल्लू अर्जुन के जन्मदिन के मौके पर किया गया, साथ ही फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर भी रिलीज किया गया।
जारी किए गए पोस्टर में अल्लू अर्जुन का बेहद इंटेंस और अलग अवतार देखने को मिला है, जिसने फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह पैदा कर दिया है। उनका लुक काफी रग्ड और ट्रांसफॉर्म्ड नजर आ रहा है, जिसे सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है।
फिल्म में बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण भी अहम भूमिका निभाती नजर आएंगी। यह फिल्म बड़े बजट की पैन-इंडिया प्रोजेक्ट मानी जा रही है, जिसे कई भाषाओं में रिलीज करने की योजना है।
फिलहाल फिल्म की कहानी और जॉनर को लेकर मेकर्स ने कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है। हालांकि, इसके बड़े स्तर और विजुअल प्रेजेंटेशन को लेकर पहले से ही काफी चर्चा है।
यह फिल्म अल्लू अर्जुन और एटली की पहली साथ में प्रोजेक्ट है, जिसे इंडियन सिनेमा की बड़ी आगामी फिल्मों में गिना जा रहा है।







