Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

अश्लील मैसेज मामले में स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती पर FIR

नेशनल डेस्क, आर्या कुमारी 

अश्लील मैसेज, गंदे इशारे करने पर स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती पर FIR दर्ज

दिल्ली के वसंत कुंज स्थित श्री शारदा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडियन मैनेजमेंट के पूर्व प्रमुख स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती उर्फ पार्थ सारथी पर 17 छात्राओं ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। पीड़ित छात्राओं का कहना है कि वह गंदी भाषा का इस्तेमाल करता था, अश्लील मैसेज भेजता और जबरन छूता था। छात्राएं PGDM कोर्स EWS स्कॉलरशिप के तहत कर रही थीं। उनका आरोप है कि कॉलेज की महिला फैकल्टी और कर्मचारी उन्हें आरोपी की बातें मानने के लिए दबाव डालते थे। 4 अगस्त को चैतन्यानंद के खिलाफ FIR दर्ज हुई थी और 9 अगस्त को उसे पद से हटा दिया गया। फिलहाल वह फरार है। पुलिस को उसकी लोकेशन आगरा के पास मिली है और उसकी एक वॉल्वो कार जब्त की गई है, जिस पर फर्जी यूनाइटेड नेशन (39 UN 1) का नंबर प्लेट लगा था।

छात्राओं ने कहा- वार्डन ने आरोपी से मिलवाया
दिल्ली पुलिस के अनुसार, 4 अगस्त को मठ और उसकी संपत्तियों के एडमिनिस्ट्रेटर पी.ए. मुरली ने शिकायत दर्ज कराई थी। पूछताछ में 32 छात्राओं के बयान दर्ज हुए, जिनमें से 17 ने शोषण के आरोप लगाए। उनका कहना है कि इंस्टीट्यूट के कुछ वार्डन ने उन्हें आरोपी से मिलवाया था। आरोपी पर वसंत कुंज नॉर्थ थाने में BNS की धारा 75(2)/79/351(2) के तहत मामला दर्ज है।

बेसमेंट से वॉल्वो कार बरामद
पुलिस ने आरोपी के ठिकानों और संस्थान की जांच में बेसमेंट से उसकी वॉल्वो कार बरामद की, जिस पर फर्जी डिप्लोमैटिक नंबर प्लेट लगी थी। कार को जब्त कर लिया गया है और उसकी तलाश जारी है। इस बीच, संस्थान का संचालन करने वाली कर्नाटक की श्रृंगेरी स्थित श्री शारदा पीठ ने बयान दिया कि “स्वामी चैतन्यानंद का आचरण और गतिविधियां अवैध और पीठ के हितों के खिलाफ हैं, इसलिए पीठ का उससे कोई संबंध नहीं है।”