Ad Image
Ad Image
युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप || बिहार: विजय कुमार सिन्हा, निशांत कुमार, दिलीप जायसवाल, दीपक प्रकाश समेत 32 ने ली शपथ || बिहार में सम्राट सरकार का विस्तार, 32 मंत्रियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ || वोट चोरी का जिन्न फिर निकला, राहुल गांधी का EC और केंद्र सरकार पर हमला || वियतनामी राष्ट्रपति तो लाम पहुंचे भारत, राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक स्वागत || टैगोर जयंती पर 9 मई को बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण की संभावना || केरल में सरकार गठन की कवायद तेज: अजय माकन और मुकुल वासनिक पर्यवेक्षक || असम में बीजेपी जीत के हैट्रिक की ओर, 101 से अधिक पर बढ़त, कांग्रेस 23 पर सिमटी || पांच राज्यों में मतगणना जारी: बंगाल, असम में भाजपा को बढ़त, केरल में कांग्रेस और तमिलनाडु में टीवीके को बढ़त || तमिलनाडु चुनाव: एक्टर विजय की टीवीके ने किया उलटफेर, 109 सीटो पर बढ़त

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

आकर्षण केंद्र बना सैंड आर्ट, मुख्यमंत्री ने कलाकार मधुरेंद्र को कहा ‘थैंक्यू’

स्टेट डेस्क।

मोतिहारी। मधुबनी जिले में मंगलवार को आयोजित बिहार समृद्धि यात्रा 2026 के दौरान भारत के प्रसिद्ध अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त रेत कलाकार मधुरेंद्र कुमार की कलाकृति कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बन गई। झंझारपुर के अररिया संग्राम दुर्गा मंदिर परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में मधुरेंद्र कुमार ने विकसित बिहार के सात निश्चय-3 पर आधारित भव्य सैंड आर्ट तैयार की, जिस पर “समृद्धि यात्रा 2026” अंकित था।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जब सभी स्टालों का निरीक्षण करते हुए मुख्य मंच के प्रवेश द्वार पर पहुंचे, तो उनकी नजर प्रवेश द्वार के ठीक सामने बालू से बनी उनकी ही तस्वीर पर पड़ी। मुख्यमंत्री कुछ क्षणों तक रुककर कलाकृति को निहारते रहे और मुस्कुराते हुए वहां मौजूद सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार को ‘थैंक्यू’ कहा।

मुख्यमंत्री की यह प्रतिक्रिया वहां उपस्थित लोगों के लिए खास क्षण बन गया। कार्यक्रम में मौजूद जनसमूह के बीच यह सैंड आर्ट आकर्षण का केंद्र रही। मुख्यमंत्री के प्रस्थान के बाद बड़ी संख्या में लोग बालू से बनी इस कलाकृति को देखने पहुंचे। लोगों ने कलाकार के साथ सेल्फी लेकर तस्वीरों को सोशल मीडिया पर साझा किया, जिससे यह कलाकृति तेजी से वायरल हो गई।

मधुरेंद्र कुमार ने अपनी इस कलाकृति के माध्यम से “समृद्ध मधुबनी, विकसित बिहार” का संदेश दिया।

मौके पर बिहार सरकार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, डीजीपी विनय कुमार, पर्यटन मंत्री अरुण शंकर प्रसाद, सांसद संजय झा, मधुबनी डीएम आनंद शर्मा, एसपी योगेंद्र कुमार, जिला कला एवं सांस्कृतिक पदाधिकारी सहित अन्य वरीय अधिकारियों और गणमान्य जनप्रतिनिधियों ने कलाकार की सराहना करते हुए बधाई दी।

समृद्धि यात्रा के इस आयोजन में सैंड आर्ट ने न केवल जनजागरूकता का संदेश दिया, बल्कि कला के माध्यम से विकास की अवधारणा को भी प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया।