Ad Image
Ad Image
युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप || बिहार: विजय कुमार सिन्हा, निशांत कुमार, दिलीप जायसवाल, दीपक प्रकाश समेत 32 ने ली शपथ || बिहार में सम्राट सरकार का विस्तार, 32 मंत्रियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ || वोट चोरी का जिन्न फिर निकला, राहुल गांधी का EC और केंद्र सरकार पर हमला || वियतनामी राष्ट्रपति तो लाम पहुंचे भारत, राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक स्वागत || टैगोर जयंती पर 9 मई को बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण की संभावना || केरल में सरकार गठन की कवायद तेज: अजय माकन और मुकुल वासनिक पर्यवेक्षक || असम में बीजेपी जीत के हैट्रिक की ओर, 101 से अधिक पर बढ़त, कांग्रेस 23 पर सिमटी || पांच राज्यों में मतगणना जारी: बंगाल, असम में भाजपा को बढ़त, केरल में कांग्रेस और तमिलनाडु में टीवीके को बढ़त || तमिलनाडु चुनाव: एक्टर विजय की टीवीके ने किया उलटफेर, 109 सीटो पर बढ़त

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

आकांक्षा ने अभिषेक पर लगाए चौंकाने वाले आरोप

एंटरटेनमेंट डेस्क, श्रेयांश पराशर l

बिग बॉस 19 का मंच इस समय कई विवादों और खुलासों का गवाह बन रहा है। शो में मौजूद कंटेस्टेंट और अभिनेता अभिषेक बजाज के निजी जीवन को लेकर उनकी पूर्व पत्नी आकांक्षा जिंदल ने बड़ा दावा किया है। आकांक्षा ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में अभिषेक पर बेवफाई और दिखावटी स्वभाव के आरोप लगाए।

आकांक्षा और अभिषेक की शादी 2017 में हुई थी, लेकिन यह रिश्ता 2019 तक ही चल पाया। शादी से पहले दोनों आठ साल तक रिलेशनशिप में रहे थे और एक-दूसरे को स्कूल के दिनों से जानते थे। लेकिन आकांक्षा के मुताबिक, शादी के कुछ ही समय बाद उनके रिश्ते में दरारें आने लगीं।

आकांक्षा का आरोप है कि अभिषेक ने शादी के दौरान कई महिलाओं के साथ उन्हें धोखा दिया। उन्होंने दावा किया कि उनके पास इस धोखे के सबूत के तौर पर स्क्रीनशॉट भी थे, लेकिन जब उन्होंने अभिषेक को सबूत दिखाए तो वह खुद को पीड़ित साबित करने लगे और दोष उन्हीं पर मढ़ दिया। आकांक्षा कहती हैं कि उन्हें उम्मीद थी कि अभिषेक अपनी गलती मानेंगे और सुधार का वादा करेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

यही नहीं, आकांक्षा ने अभिषेक को “प्रिटेंशियस” यानी दिखावटी करार दिया। उन्होंने कहा कि अभिषेक का स्वभाव दबाव डालने वाला था। वह आकांक्षा को उनके करियर के चुनाव में रोकते-टोकते थे और चाहते थे कि वह उसी क्षेत्र तक सीमित रहें, बजाय नए अवसरों जैसे अभिनय या इन्फ्लुएंसर वर्क अपनाने के।

हालांकि, आकांक्षा ने साफ किया कि अब वह इस रिश्ते से पूरी तरह आगे बढ़ चुकी हैं और अभिषेक को माफ कर चुकी हैं। जब उनसे बिग बॉस 19 में एंट्री की संभावना पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि वह शो का हिस्सा अपने नाम और पहचान से बनना चाहेंगी, न कि सिर्फ अभिषेक की एक्स-वाइफ कहलाने के लिए।

यह बयान शो के बाहर एक नया विवाद खड़ा कर रहा है और फैन्स अब देखना चाहते हैं कि इस खुलासे का असर बिग बॉस के घर में अभिषेक के गेम पर कैसे पड़ता है।