Ad Image
Ad Image
सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा हेट स्पीच मामले की आज सुनवाई की || लोकसभा से निलंबित सांसदों पर आसन पर कागज फेंकने का आरोप || लोकसभा से कांग्रेस के 7 और माकपा का 1 सांसद निलंबित || पटना: NEET की छात्रा के रेप और हत्या को लेकर सरकार पर जमकर बरसे तेजस्वी || स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा, केशव मौर्य को होना चाहिए यूपी का CM || मतदाता दिवस विशेष: मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा 'मतदान राष्ट्रसेवा' || नितिन नबीन बनें भाजपा के पूर्णकालिक राष्ट्रीय अध्यक्ष, डॉ. लक्ष्मण ने की घोषणा || दिल्ली को मिली फिर साफ हवा, AQI 220 पर पहुंचा || PM मोदी ने भारतरत्न अटल जी और मालवीय जी की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया || युग पुरुष अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म जयंती आज

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

आगरा: तेज रफ्तार कार ने मचाई तबाही, 5 की मौत, 7 घायल

स्टेट डेस्क, नीतीश कुमार।

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के न्यू आगरा क्षेत्र में शुक्रवार रात एक तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से पांच लोगों की मौत हो गई और सात लोग घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, नगला बूढ़ी के पास बेकाबू कार सड़क किनारे बैठे लोगों को रौंदते हुए आगे बढ़ गई। इस हादसे में एक महिला बबली सहित पांच लोगों की मौत हुई है, जबकि दो अन्य घायल हुए हैं। मृतकों में एक डिलीवरी बॉय भानु प्रताप भी शामिल है, जो हादसे के समय पार्सल डिलीवरी कर लौट रहा था। पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार कर वाहन जब्त कर लिया है और सभी शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार की गति बहुत अधिक थी। पहले उसने डिवाइडर से टक्कर मारी, फिर सड़क किनारे बैठे लोगों को कुचल दिया और दोबारा डिवाइडर से टकराने के बाद रुक गई। बताया गया कि कार ने सबसे पहले डिलीवरी बॉय भानु प्रताप को टक्कर मारी, इसके बाद सड़क किनारे बैठे उन लोगों को रौंदा जो एक वृद्ध की मौत पर शोक व्यक्त कर रहे थे।

हिट एंड रन की इस घटना में सात लोग घायल हुए, जिन्हें सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान भानु प्रताप, बबली, कमल, कृष्णा और बंटेश की मौत हो गई। घायलों में राहुल और गोलू का इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि हादसे के समय चालक नशे की हालत में था।