Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

आदापुर: कुख्यात भू-माफिया राहुल पांडेय गिरफ्तार

लोकल डेस्क, एन.के. सिंह |

राहुल पांडेय के खिलाफ आदापुर थाना में 12 से ज्यादा गंभीर आपराधिक मामले हैं दर्ज। 

पूर्वी चंपारण: मोतिहारी पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात के नेतृत्व में जिले में अपराधिक गतिविधियों से अर्जित अवैध संपत्ति पर जिला प्रशासन प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू किया है। भू माफियाओं की संपत्ति जप्त करने का निर्देश दिया है। इसी कड़ी में बुधवार को पुलिस ने आदापुर थाना के कुख्यात भू माफिया राहुल पांडेय को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए भूमिया पर एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं, पुलिस अधीक्षक ने पकड़े गए हैं भू माफिया के संपति का जांच का निर्देश दिया है। उन्होंने बताया कि आदापुर थाना क्षेत्र के कुख्यात भू-माफिया राहुल पांडेय को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके ऊपर एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं और पुलिस अधीक्षक ने उसकी संपत्ति की जांच के आदेश भी दिए हैं।

राहुल पांडेय के खिलाफ दर्ज मामलों की लंबी सूची है, जो उसकी आपराधिक गतिविधियों का खुलासा करती है। इनमें कई मामले गंभीर धाराओं के तहत दर्ज हैं। पुलिस के रिकॉर्ड के अनुसार, आदापुर थाने में उसके खिलाफ विभिन्न समय पर कई कांड दर्ज किए गए हैं।
आदापुर थाना कांड संख्या 0-129/15, दिनांक 23/07/2015 को धारा 341, 323, 447, 379, 385, 504, 307 और 34 के तहत मामला दर्ज किया गया था। इसी तरह, कांड संख्या 0-125/16 दिनांक 03/08/2016 को धारा 290, 414, 34 और बिहार मद्य-निषेध उत्पाद अधिनियम 2016 की धारा 53 (B) के तहत मामला दर्ज किया गया था।

कांड संख्या 0-281/17, दिनांक 08/10/2017 को धारा 341, 323, 324, 325, 379, 504, 506, 336, 34 और 27 आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज किया गया। कांड संख्या 0-54/20, दिनांक 21/02/2020 को धारा 341, 323, 504, 385, 427, 34 के तहत राहुल पांडेय उर्फ बब्लू एवं कुंदन पांडेय के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

राहुल पांडेय का नाम कई और मामलों में भी आया है, जैसे आदापुर थाना कांड संख्या 0-279/20 (दिनांक 31/08/2020), जिसमें कुंदन कुमार, चंदन कुमार और राहुल कुमार भी अभियुक्त हैं। कांड संख्या 0-133/21 (दिनांक 13/05/2021) में धारा 452, 341, 323, 467, 468, 354, 376, 511, 34 और 8 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ था, जिसका अभियुक्त राहुल पांडेय है।

उसका नाम कांड संख्या 0-327/21 (दिनांक 13/11/2021) में भी शामिल है, जहाँ एससी/एसटी एक्ट के तहत कुंदन पांडेय, चंदन पांडेय और राहुल पांडेय पर मामला दर्ज किया गया था। इसके अलावा, मोतिहारी एससी/एसटी थाना कांड संख्या 0-31/2024 (दिनांक 10/05/2024) में भी वह अभियुक्त है।
हाल ही में, आदापुर थाना कांड संख्या 0-178/25 (दिनांक 21/05/2025) में भी उसका नाम शामिल था। इसके अलावा, आदापुर थाना कांड संख्या 0-259/25 (दिनांक 09/07/2025) और कांड संख्या 0-268/25 (दिनांक 15/07/2025) में भी वह विभिन्न धाराओं के तहत अभियुक्त है। इन मामलों में 122, 126, 128, 329, 303, 74, 76, 109, 351, 352, 352.3, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम 3(1)(ध), 3(1)(व), 3(2)(va) सहित अन्य धाराएं शामिल हैं।

इन सभी गंभीर मामलों को देखते हुए, पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के बाद उसकी संपत्ति की जांच के आदेश दिए हैं, ताकि उसकी अवैध गतिविधियों से अर्जित संपत्ति का पता लगाया जा सके।