Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

आधी रात पर्सा पुलिस की छापेमारी: बीरगंज के तीन कैसीनो में जांच

लोकल डेस्क, आकाश अस्थाना।

कोई नेपाली नागरिक नहीं मिला : अभिलाष गुप्ता।

रक्सौल / बीरगंज आधी रात पर्सा पुलिस ने बीरगंज में संचालित कैसीनो में अचानक छापेमारी (औचक निरीक्षण) किया। वडा पुलिस कार्यालय विर्ता और जिला पुलिस कार्यालय पर्सा की संयुक्त टीम ने शहर के तीन प्रमुख कैसीनो में एक साथ जांच अभियान चलाया।

पुलिस टीम ने बीरगंज स्थित किंग कैसीनो, सुरज होटल में संचालित कैसीनो तथा सरोबर पोर्टिको में चल रहे कैसीनो में विस्तृत जांच की। निरीक्षण के दौरान कैसीनो परिसर, गेमिंग एरिया और प्रवेश द्वारों पर विशेष निगरानी रखी गई।
पुलिस के अनुसार इस कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य नेपाली नागरिकों के कैसीनो में प्रवेश पर लगे कानूनी प्रतिबंध के पालन की स्थिति का आकलन करना तथा अवैध गतिविधियों को नियंत्रित करना था।

जांच के दौरान किसी भी नेपाली नागरिक के कैसीनो के भीतर मौजूद होने की पुष्टि नहीं हुई। पुलिस का कहना है कि इससे यह प्रारंभिक संकेत मिलता है कि कैसीनो संचालक नियमों का पालन कर रहे हैं।
पुलिस ने बताया कि इस तरह के औचक निरीक्षण आगे भी जारी रहेंगे, जिससे कानून के प्रभावी कार्यान्वयन में और मजबूती आने की उम्मीद है।