Ad Image
Ad Image
युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप || बिहार: विजय कुमार सिन्हा, निशांत कुमार, दिलीप जायसवाल, दीपक प्रकाश समेत 32 ने ली शपथ || बिहार में सम्राट सरकार का विस्तार, 32 मंत्रियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ || वोट चोरी का जिन्न फिर निकला, राहुल गांधी का EC और केंद्र सरकार पर हमला || वियतनामी राष्ट्रपति तो लाम पहुंचे भारत, राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक स्वागत || टैगोर जयंती पर 9 मई को बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण की संभावना || केरल में सरकार गठन की कवायद तेज: अजय माकन और मुकुल वासनिक पर्यवेक्षक || असम में बीजेपी जीत के हैट्रिक की ओर, 101 से अधिक पर बढ़त, कांग्रेस 23 पर सिमटी || पांच राज्यों में मतगणना जारी: बंगाल, असम में भाजपा को बढ़त, केरल में कांग्रेस और तमिलनाडु में टीवीके को बढ़त || तमिलनाडु चुनाव: एक्टर विजय की टीवीके ने किया उलटफेर, 109 सीटो पर बढ़त

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

आपदा राहत: CM सुक्खू ने किया 7 लाख की मदद का ऐलान

स्टेट डेस्क, श्रेयांश पराशर |

आपदा राहत: सीएम सुक्खू ने किया 7 लाख की मदद का ऐलान, केंद्र से मांगा स्पेशल पैकेज 
हिमाचल प्रदेश इन दिनों बाढ़ और भूस्खलन जैसी प्राकृतिक आपदाओं से जूझ रहा है। कई गांव तबाह हो चुके हैं और सैकड़ों परिवार बेघर हो गए हैं। इसी बीच मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने एक बड़ी राहत की घोषणा की है।

सीएम सुक्खू ने ऐलान किया कि हर प्रभावित परिवार को 7 लाख रुपये की सहायता राशि दी जाएगी, ताकि वे नया घर बना सकें। इसके अलावा जिन लोगों का घरेलू सामान या पशु नष्ट हुए हैं, उन्हें भी उचित मुआवजा मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने यह घोषणा सराज विधानसभा क्षेत्र के बगस्याड़, थुनाग और जंजैहली में आपदा प्रभावित इलाकों का दौरा करते हुए की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार हर पीड़ित के साथ खड़ी है और हरसंभव मदद पहुंचाई जाएगी।

सिर्फ राज्य सरकार ही नहीं, सीएम ने केंद्र सरकार से भी विशेष राहत पैकेज की मांग की है। उन्होंने कहा कि बार-बार आने वाली आपदाओं को देखते हुए हिमाचल के लिए एक स्थायी योजना बननी चाहिए।

सीएम सुक्खू ने लोगों से अपील की कि वे इस बार सुरक्षित स्थानों पर ही अपने नए घर बनाएं। यह प्रस्ताव जल्द ही कैबिनेट में लाया जाएगा और मंजूरी के बाद अधिसूचना जारी की जाएगी।

सरकार की यह पहल न सिर्फ वर्तमान संकट से राहत दिलाएगी, बल्कि भविष्य के लिए भी लोगों को सुरक्षित बनाएगी।