Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

आरएसएस के सौ वर्ष पूर्ण होने पर फतुहा–खोखना में भव्य हिन्दू सम्मेलन आयोजित– रजनीकांत गिरी

लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती

पटना/राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में फतुहा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सुल्तानपुर मंडल के ब्रह्मस्थान मंदिर, खोखना गाँव में भव्य हिन्दू महासम्मेलन का आयोजन किया गया। यह सम्मेलन सामाजिक एकता, सांस्कृतिक चेतना एवं राष्ट्रभावना से ओत-प्रोत एक प्रेरणादायी कार्यक्रम रहा। इसका मुख्य उद्देश्य हिन्दू समाज को एकजुट करना एवं संगठन शक्ति को सुदृढ़ बनाना था।
कार्यक्रम में मुख्य बौद्धिक वक्ता आदरणीय श्री रामचन्द्र प्रसाद जी के ओजस्वी एवं मार्गदर्शक विचारों ने उपस्थित जनसमूह में नई ऊर्जा एवं उत्साह का संचार किया। उन्होंने समाज की एकता, संस्कारों की रक्षा तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर फतुहा खंड कार्यवाह श्री कुमार गौरव जी, सह खंड कार्यवाह श्री जगदीश्वर जी, मंडल कार्यवाह श्री राकेश शर्मा जी, जेठुली मंडल कार्यवाह श्री जय प्रकाश जी तथा जेठुली शाखा के शाखा कार्यवाह श्री गौरी शंकर जी सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
भाजपा युवा नेता सह फतुहा विधानसभा सोशल मीडिया संयोजक रजनीकांत गिरि ने कहा कि ऐसे महासम्मेलन समाज की एकजुटता, संगठन शक्ति एवं सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं तथा राष्ट्रहित में समर्पित भाव से कार्य करने की प्रेरणा प्रदान करते हैं।