Ad Image
Ad Image
सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा हेट स्पीच मामले की आज सुनवाई की || लोकसभा से निलंबित सांसदों पर आसन पर कागज फेंकने का आरोप || लोकसभा से कांग्रेस के 7 और माकपा का 1 सांसद निलंबित || पटना: NEET की छात्रा के रेप और हत्या को लेकर सरकार पर जमकर बरसे तेजस्वी || स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा, केशव मौर्य को होना चाहिए यूपी का CM || मतदाता दिवस विशेष: मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा 'मतदान राष्ट्रसेवा' || नितिन नबीन बनें भाजपा के पूर्णकालिक राष्ट्रीय अध्यक्ष, डॉ. लक्ष्मण ने की घोषणा || दिल्ली को मिली फिर साफ हवा, AQI 220 पर पहुंचा || PM मोदी ने भारतरत्न अटल जी और मालवीय जी की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया || युग पुरुष अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म जयंती आज

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

आर्टिस्ट मधुरेंद्र ने नवरात्रि पर बनाई मां दुर्गा की दिव्य कलाकृति

मोतिहारी: अंतर्राष्ट्रीय लीफ आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने दुर्गा पूजा के अवसर पर बिहार में “हैप्पी दुर्गा पूजा" लिखकर "जीएसटी बचत उत्सव” संदेश के साथ शेर की सवारी करते मां दुर्गा की बेहद सूक्ष्म और बारीक तस्वीर बनाई है। इस दिव्य तस्वीर को बनाने में मधुरेंद्र को पांच घंटे का समय लगा है। उन्होंने इस कलाकृति को 3 सेमी वाले पीपल के एक हरा पत्ता का प्रयोग किया है। जिसमें भारत के सभी लोगों से स्वदेशी समानों की खरीदारी करने का संदेश दिया गया हैं।

मधुरेंद्र कुमार को मिला पुरस्कार

मधुरेंद्र ने कहा कि हम अपनी पत्ता कला के जरिए विश्व शांति के लिए मां दुर्गा से प्रार्थना कर रहे हैं। भारत गौरव सम्मान से सम्मानित सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने दुनिया भर में एक दर्जन से अधिक अंतरराष्ट्रीय रेत मूर्तिकला चैंपियनशिप और समारोहों में हिस्सा लिया है और देश के लिए कई पुरस्कार जीते हैं। वह हमेशा सैंड आर्ट से एचआईवी/एड्स, कोविड-19, ग्लोबल वार्मिंग, आतंकवाद, प्लास्टिक प्रदूषण और पर्यावरण से संबंधित जरूरी सामाजिक मुद्दों पर जागरूकता फैलाने की कोशिश करते रहते हैं।

पहले भी बना चुके है अद्भुत कलाकृति

बिहार के मशहूर लीफ आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार इससे पहले भी लगभग 5 हजार से अधिक के तादाद में अत्यंत ही बारीक और सुक्ष्म कलाकृति बना चुके है। इससे पहले हालही में 17 सितंबर को मधुरेंद्र कुमार ने बिहार के धरती से भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर बनाकर उनको जन्मदिन की बधाई दी थी। इसके अलावा नेपाल में अंतरिम प्रथम महिला प्रधानमंत्री सुशीला कार्की की तस्वीर पत्ता पर बनाकर बधाई देते शांति का संदेश दिया था।