Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

आशा भोसले के निधन के बाद पोती जनाई भोसले का भावुक संदेश, कहा— “उन्होंने सब ऊपर से देखा”

एंटरटेनमेंट डेस्क, अर्पिता कृष्णा 

प्रसिद्ध गायिका आशा भोसले के निधन के बाद पूरे देश में शोक की लहर है। इस बीच उनकी पोती जनाई भोसले ने सोशल मीडिया पर एक भावुक संदेश साझा करते हुए लोगों का आभार व्यक्त किया है।

जनाई भोसले ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा कि वह इस समय भावनाओं से भरी हुई हैं और शब्दों में सब कुछ कहना मुश्किल है। उन्होंने कहा कि उनकी दादी को जिस तरह लोगों ने सम्मान और प्यार दिया, उसके लिए वह दिल से सभी की आभारी हैं। उन्होंने भावुक होकर लिखा— “उन्होंने सब कुछ ऊपर से देखा है।” 

गौरतलब है कि आशा भोसले का 12 अप्रैल 2026 को 92 वर्ष की उम्र में मुंबई में निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार मुंबई के शिवाजी पार्क में पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया, जिसमें फिल्म और राजनीति जगत की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं। 

जनाई भोसले अपनी दादी के बेहद करीब थीं और अक्सर उनके साथ सार्वजनिक कार्यक्रमों में नजर आती थीं। अंतिम संस्कार के दौरान भी वह काफी भावुक दिखाई दीं, जिसके कई वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं।

देशभर से कलाकारों, नेताओं और प्रशंसकों ने आशा भोसले को श्रद्धांजलि दी है। उनके निधन को भारतीय संगीत जगत के लिए एक युग के अंत के रूप में देखा जा रहा है।