Ad Image
Ad Image
पप्पू यादव को लेकर पटना पुलिस IGMS पहुंची, स्वास्थ्य जांच की तैयारी || पप्पू यादव ने कहा: साजिश के तहत गिरफ्तारी, जान का है खतरा || पूर्णिया सांसद पप्पू यादव गिरफ्तार, 1995 के मामले में गिरफ्तारी || सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा हेट स्पीच मामले की आज सुनवाई की || लोकसभा से निलंबित सांसदों पर आसन पर कागज फेंकने का आरोप || लोकसभा से कांग्रेस के 7 और माकपा का 1 सांसद निलंबित || पटना: NEET की छात्रा के रेप और हत्या को लेकर सरकार पर जमकर बरसे तेजस्वी || स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा, केशव मौर्य को होना चाहिए यूपी का CM || मतदाता दिवस विशेष: मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा 'मतदान राष्ट्रसेवा' || नितिन नबीन बनें भाजपा के पूर्णकालिक राष्ट्रीय अध्यक्ष, डॉ. लक्ष्मण ने की घोषणा

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

इंजीनियरिंग कॉलेजों का खेल महाकुंभ— ‘उमंग-2026’ में दिखा युवाओं का दमखम

स्टेट डेस्क, आकाश अस्थाना ।

- अभियंत्रण महाविद्यालय वर्ग के संयुक्त प्रदर्शन में राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, मुजफ्फरपुर शीर्ष पर
- वॉलीबॉल स्पर्धा के बालिका वर्ग में कटिहार और बालक वर्ग में बख्तियारपुर ने शानदार जीत दर्ज की 
- क्रिकेट प्रतियोगिता में सीतामढ़ी ने औरंगाबाद को पराजित कर जीता खिताब

पटना: विज्ञान प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय खेल-कूद महोत्सव ‘उमंग-2026’ का आज पटना के पाटलिपुत्र खेल परिसर, में समापन हुआ। 7 से 12 फरवरी तक चले इस आयोजन में पहले चरण में 7 से 9 फरवरी के बीच राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थानों तथा दूसरे चरण में 10 से 12 फरवरी के दौरान राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेजों के छात्र-छात्राओं के लिए राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। सभी खेल, साहित्यिक एवं सांस्कृतिक स्पर्धाओं में हुए संयुक्त प्रदर्शन के आधार पर राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, मुजफ्फरपुर को इस वर्ष का शीर्ष संस्थान घोषित किया गया। इस दौरान विभिन्न श्रेणियों के विजेताओं को विज्ञान प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, मंत्री, सुनील कुमार द्वारा पुरस्कृत किया गया।

इस अवसर पर मंत्री, सुनील कुमार ने सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि जिस जोश, अनुशासन और प्रतिस्पर्धात्मक भावना के साथ यह छह दिवसीय आयोजन संपन्न हुआ है, वह सराहनीय है। उन्होंने आयोजन से जुड़े सभी छात्र-छात्राओं, फैकल्टी सदस्यों और आयोजन टीम के प्रयासों की प्रशंसा की। उन्होंने आगे कहा कि इस तरह के आयोजन न केवल छात्रों को राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच देते हैं, बल्कि उनके समग्र व्यक्तित्व विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

 मंत्री ने यह भी कहा कि माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य में खेल एवं प्रतिभा को लगातार प्रोत्साहन दिया जा रहा है। अलग खेल मंत्रालय की स्थापना, स्टेडियमों का निर्माण तथा ‘मेडल लाओ-नौकरी पाओ’ जैसी योजनाओं के माध्यम से खिलाड़ियों को सम्मान और अवसर मिल रहा है। उन्होंने कहा कि ‘उमंग’ जैसे आयोजन खेल, साहित्य और संस्कृति के क्षेत्र में छिपी प्रतिभाओं को समय पर पहचानने का अवसर प्रदान करते हैं और युवाओं को आगे बढ़ने की दिशा दिखाते हैं। आयोजन के सफल आयोजन और छात्रों के जोश को देखते हुए मंत्री ने कहा कि अगले वर्ष ‘उमंग-2027’ का आयोजन और अधिक व्यापक स्तर पर किया जाएगा।

क्रिकेट प्रतियोगिता में राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, सीतामढ़ी ने फाइनल मुकाबले में राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, औरंगाबाद को पराजित कर खिताब जीता। शतरंज प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, मुजफ्फरपुर की विद्या भारती प्रथम तथा राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, पूर्णिया की आकांक्षा राज द्वितीय स्थान पर रहीं। बालक वर्ग में राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, सासाराम के ऋषिकेश कुमार विजेता और राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, मोतिहारी के शिव शेखर उपविजेता रहे।

टेबल टेनिस में बालिका वर्ग में राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, गया की टीम विजेता बनी, जबकि राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, वैशाली उपविजेता रही। बालक वर्ग में राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, मुजफ्फरपुर ने खिताब अपने नाम किया। बैडमिंटन प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, वैशाली तथा बालक वर्ग में राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, मधेपुरा विजेता रहे।

कबड्डी स्पर्धा में बालिका वर्ग में राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, बख्तियारपुर (पटना) और बालक वर्ग में राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, जमुई ने जीत दर्ज की। वॉलीबॉल प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, कटिहार ने राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, बांका को पराजित किया, जबकि बालक वर्ग में राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, बख्तियारपुर ने राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, अरवल को मात देकर खिताब जीता।

विभागीय सचिव, डॉ. प्रतिमा ने बताया कि छह दिवसीय ‘उमंग-2026’ के अंतर्गत 7 से 9 फरवरी तक राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थानों तथा 10 से 12 फरवरी तक राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं के लिए खेल-कूद, साहित्यिक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस दौरान राज्य के विभिन्न संस्थानों से कुल खेल खुद प्रतियोगिताओं में लगभग 1,840 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया, जिनमें अभियंत्रण महाविद्यालय वर्ग से 930 प्रतिभागी शामिल रहे।