Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

इंटर में नामांकन को लेकर पहली मेधा सूची जारी

लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।

सीवान/दारौंदा इंटरमीडिएट कक्षा 11वीं में नामांकन को लेकर बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा पहली मेधा सूची जारी कर दी गई है।

मेधा सूची जारी होने के साथ ही प्रखंड की प्लस टू विद्यालयों में नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। मैट्रिक परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके छात्र-छात्राओं को लंबे समय से नामांकन शुरू होने का इंतजार था। सूची जारी होते ही विभिन्न विद्यालयों में छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों की भीड़ उमड़ने लगी है।सुबह से ही विद्यालय परिसरों में नामांकन कराने पहुंचे छात्र-छात्राओं की आवाजाही देखी गई। छात्र अपने निर्धारित विद्यालयों में आवश्यक दस्तावेजों के साथ पहुंच रहे हैं। कई विद्यालयों में नामांकन काउंटर बनाए गए हैं, जहां विद्यालय कर्मी छात्रों के कागजात की जांच कर नामांकन प्रक्रिया पूरी कर रहे हैं।

वेबसाइट नहीं खुलने से बढ़ी परेशानी

हालांकि, नामांकन प्रक्रिया के बीच तकनीकी समस्या भी सामने आई है। प्रखंड के कई कैफे संचालकों ने बताया कि बिहार बोर्ड द्वारा मेधा सूची जारी कर दी गई है, लेकिन वेबसाइट सही तरीके से नहीं खुल रही है। इसके कारण छात्रों और अभिभावकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई छात्र बार-बार साइबर कैफे का चक्कर लगा रहे हैं ताकि अपने चयनित विद्यालय की जानकारी प्राप्त कर सकें।

कैफे संचालकों का कहना है कि सर्वर पर अधिक लोड होने के कारण साइट धीमी चल रही है। बावजूद इसके छात्र-छात्राएं किसी तरह अपनी जानकारी प्राप्त कर नामांकन कराने में जुटे हुए हैं।शिक्षा विभाग ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि प्रथम मेधा सूची में चयनित छात्र-छात्राएं 12 मई तक अपना नामांकन अवश्य करा लें। विभाग ने छात्रों से अंतिम तिथि का इंतजार नहीं करने की अपील की है, ताकि भीड़ और अफरा-तफरी की स्थिति से बचा जा सके।
विद्यालय प्रशासन को भी निर्देश दिया गया है कि नामांकन प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न कराई जाए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाए। विभाग ने कहा है कि समय-सीमा का पालन करना सभी विद्यालयों की जिम्मेदारी है।

आवश्यक दस्तावेज लाना अनिवार्य

कक्षा 11वीं में नामांकन के लिए छात्र-छात्राओं को सभी जरूरी दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य किया गया है। इनमें मैट्रिक का अंकपत्र, प्रवेश पत्र, स्कूल छोड़ने का प्रमाण पत्र (टीसी), जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) तथा पासपोर्ट साइज फोटो शामिल हैं।विद्यालयों द्वारा स्पष्ट किया गया है कि अधूरे कागजात के साथ पहुंचे छात्रों का नामांकन स्वीकार नहीं किया जाएगा। इसलिए छात्रों को पहले से सभी प्रमाण पत्र तैयार रखने की सलाह दी गई है।

दूसरी मेधा सूची का भी मिलेगा अवसर

पहली मेधा सूची में जिन छात्र-छात्राओं का नाम शामिल नहीं हो पाया है, उन्हें निराश होने की जरूरत नहीं है। शिक्षा विभाग ने जानकारी दी है कि दूसरी मेधा सूची भी जारी की जाएगी। नामांकन प्रक्रिया चरणबद्ध तरीके से पूरी की जाएगी, ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थियों को इंटरमीडिएट में प्रवेश का अवसर मिल सके।विद्यालयों में फिलहाल नामांकन को लेकर उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। छात्र अपने भविष्य को लेकर उत्साहित हैं, वहीं अभिभावक भी समय पर नामांकन सुनिश्चित कराने में जुटे हुए हैं।