Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

इंटरमीडिएट वाणिज्य परीक्षा में जिला टॉपर बनी नव्या कुमारी

लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।

सीवानः महाराजगंज प्रखंड के पटेरा गांव निवासी मुन्नी शाही एवं अरुण शाही की पुत्री नव्या कुमारी ने बिहार बोर्ड की इंटरमीडिएट वाणिज्य परीक्षा में जिला टॉपर बनकर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा सोमवार को घोषित परीक्षा परिणाम में नव्या कुमारी ने 461 अंक प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता हासिल की है।

नव्या की इस उपलब्धि से पूरे इलाके में खुशी और उत्साह का माहौल है। उनकी प्रारंभिक शिक्षा उमाशंकर चम्पा देवी डीएवी पब्लिक स्कूल से हुई, जबकि इंटरमीडिएट वाणिज्य की पढ़ाई उन्होंने गोरख सिंह महाविद्यालय से पूरी की।

अपनी सफलता का श्रेय नव्या ने अपने पिता अरुण शाही, चाचा विजय शाही, माता मुनी देवी तथा गुरुजनों को दिया है। नव्या का सपना आगे चलकर चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) बनने का है। नव्या की इस सफलता पर गोरख सिंह महाविद्यालय के अध्यक्ष प्रो. डॉ. अभय कुमार सिंह, वीणा कुमारी, पूर्व मुखिया उमेश कुमार शाही, सतीश कुमार शाही उर्फ बबलू शाही एवं समाजसेवी जितेंद्र पांडेय सहित सैकड़ों लोगों ने बधाई दी है।