Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

इंदिरा गांधी की 109वीं जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया फलदार पौधारोपण

लोकल डेस्क, मुस्कान सिंह।

रक्सौल: भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 109वीं जयंती के अवसर पर गुरुवार, 19 नवंबर 2026 को रक्सौल प्रखंड कांग्रेस कमेटी की ओर से पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रखंड अध्यक्ष बिकेश कुमार चंद्रवंशी की अध्यक्षता में रक्सौल के सुंदरपुर स्थित लेप्रोसी अस्पताल परिसर में दर्जनों फलदार पौधे लगाए गए।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मोतिहारी जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष प्रो. अखिलेश दयाल शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के व्यक्तित्व और उनके ऐतिहासिक योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी को उनकी दृढ़ इच्छाशक्ति और साहसिक निर्णयों के कारण आयरन लेडी के रूप में जाना जाता है।

उन्होंने कहा कि वर्ष 1969 में 14 प्रमुख बैंकों का राष्ट्रीयकरण, कृषि क्षेत्र में हरित क्रांति को बढ़ावा देना, वर्ष 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में निर्णायक नेतृत्व और बांग्लादेश के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका, वर्ष 1974 में पोखरण परमाणु परीक्षण तथा पूर्व रियासतों के शासकों को मिलने वाले प्रिवी पर्स की समाप्ति जैसे फैसले उनके कार्यकाल की महत्वपूर्ण उपलब्धियों में शामिल हैं। इसके अलावा गरीबी हटाओ का नारा और 20 सूत्री कार्यक्रम भी उनके राजनीतिक कार्यकाल के प्रमुख पड़ाव रहे।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि इंदिरा गांधी बचपन से ही देश की आजादी के आंदोलन से जुड़ी रही थीं। उन्होंने बाल्यावस्था में वानर सेना का गठन कर स्वतंत्रता आंदोलन में योगदान दिया था। उनका साहस, नेतृत्व क्षमता और देश के प्रति समर्पण आज भी लोगों को प्रेरित करता है।
कार्यक्रम में विकास कुमार, जगत बहादुर, वीर बहादुर प्रसाद, धर्मप्रसार, शंभू बहादुर, मरियम, कृष्णा यादव सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।