Ad Image
Ad Image
युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप || बिहार: विजय कुमार सिन्हा, निशांत कुमार, दिलीप जायसवाल, दीपक प्रकाश समेत 32 ने ली शपथ || बिहार में सम्राट सरकार का विस्तार, 32 मंत्रियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ || वोट चोरी का जिन्न फिर निकला, राहुल गांधी का EC और केंद्र सरकार पर हमला || वियतनामी राष्ट्रपति तो लाम पहुंचे भारत, राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक स्वागत || टैगोर जयंती पर 9 मई को बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण की संभावना || केरल में सरकार गठन की कवायद तेज: अजय माकन और मुकुल वासनिक पर्यवेक्षक || असम में बीजेपी जीत के हैट्रिक की ओर, 101 से अधिक पर बढ़त, कांग्रेस 23 पर सिमटी || पांच राज्यों में मतगणना जारी: बंगाल, असम में भाजपा को बढ़त, केरल में कांग्रेस और तमिलनाडु में टीवीके को बढ़त || तमिलनाडु चुनाव: एक्टर विजय की टीवीके ने किया उलटफेर, 109 सीटो पर बढ़त

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

इंस्टाग्राम वाला प्यार: दो बच्चों के साथ पूर्णिया पहुंची महिला, प्रेमी लापता

लोकल डेस्क, नीतीश कुमार |

इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती में मिला धोखा: दो बच्चों के साथ पूर्णिया पहुंची महिला, प्रेमी लापता

महाराष्ट्र के भंडारा जिले की रहने वाली 27 वर्षीय महिला अपने दो बच्चों को गोद में लेकर शादी के सपने के साथ बिहार के पूर्णिया पहुंची, लेकिन यहां आकर उसे धोखा मिला। महिला ने बताया कि उसने और उसके प्रेमी ने एक-दूसरे से प्यार का इज़हार किया था और शादी का वादा किया गया था।

महिला ने बताया, 'प्रेमी के कहने पर मैं मुंबई से पूर्णिया आई हूं। दो दिन हो गए हैं, लेकिन प्रेमी का फोन लगातार स्विच ऑफ है। बार-बार कॉल करने के बावजूद संपर्क नहीं हो पा रहा है।'

महिला ने अपना नाम आम्रपाली (काल्पनिक नाम) बताया। उसने बताया, 'मेरी शहजाद से सोशल मीडिया के माध्यम से जान-पहचान हुई। वह खुद को पूर्णिया जिले के कसबा प्रखंड का रहने वाला बताता था।'

इंस्टाग्राम पर छह महीने पहले हुई थी दोस्ती;
आम्रपाली ने कहा, 'करीब छह महीने पहले शहजाद से मेरी दोस्ती इंस्टाग्राम पर हुई थी। इसके बाद धीरे-धीरे बात बढ़ती गई और हम वीडियो कॉल पर भी बात करने लगे। 10 जुलाई को उसने मुझसे कहा कि हमें शादी कर लेनी चाहिए और मुझे पूर्णिया बुला लिया।'

'मैंने अपने परिवार को छोड़ दिया और दोनों बच्चों के साथ 13 जुलाई को पूर्णिया के लिए ट्रेन पकड़ी। करीब 1300 किलोमीटर की यात्रा कर 15 जुलाई को पूर्णिया पहुंची।'

पहले खुद मुंबई आने वाला था प्रेमी;
आम्रपाली ने बताया कि शुरुआत में शहजाद खुद महाराष्ट्र आने की बात कर रहा था, लेकिन बाद में उसने मुझे पूर्णिया बुला लिया। अब यहां आने के बाद उसका कोई अता-पता नहीं है।

महिला ने कहा, 'मैंने उसे पहले ही बताया था कि मैं शादीशुदा थी और तलाकशुदा हूं। मेरे दो बच्चे हैं। एक हफ्ते पहले ही हमने वीडियो कॉल पर शादी करने का प्लान बनाया था।'

घर से निकलने से पहले भी बात हुई थी;
आम्रपाली ने कहा कि 13 जुलाई को घर छोड़ने से पहले शहजाद से फोन पर बात हुई थी। उसने भरोसा दिलाया था कि सबकुछ ठीक रहेगा। लेकिन पूर्णिया पहुंचने के बाद वह लापता हो गया। दो दिन ढूंढने के बाद भी कोई सुराग नहीं मिला, अब मुझे वापस लौटना पड़ रहा है।

पहली शादी 2017 में हुई थी;
आम्रपाली ने बताया कि उसकी पहली शादी 2017 में पुणे निवासी महेश चौधरी से हुई थी। उससे उसे दो बेटियां हैं, जिनकी उम्र क्रमशः 4 साल और 1 साल है। ससुराल पक्ष बेटे की चाहत में उसे प्रताड़ित करता था, जिसके चलते उसे तलाक लेना पड़ा।

बेटी को बेचने की कोशिश का आरोप;
महिला ने आरोप लगाया कि उसका पूर्व पति महेश चौधरी उसकी बड़ी बेटी को बेचने की कोशिश कर रहा था। उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद दो साल पहले तलाक हो गया। तलाक के बाद वह अपनी मां के साथ सहुलि में रहने लगी।