Ad Image
Ad Image
युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप || बिहार: विजय कुमार सिन्हा, निशांत कुमार, दिलीप जायसवाल, दीपक प्रकाश समेत 32 ने ली शपथ || बिहार में सम्राट सरकार का विस्तार, 32 मंत्रियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ || वोट चोरी का जिन्न फिर निकला, राहुल गांधी का EC और केंद्र सरकार पर हमला || वियतनामी राष्ट्रपति तो लाम पहुंचे भारत, राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक स्वागत || टैगोर जयंती पर 9 मई को बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण की संभावना || केरल में सरकार गठन की कवायद तेज: अजय माकन और मुकुल वासनिक पर्यवेक्षक || असम में बीजेपी जीत के हैट्रिक की ओर, 101 से अधिक पर बढ़त, कांग्रेस 23 पर सिमटी || पांच राज्यों में मतगणना जारी: बंगाल, असम में भाजपा को बढ़त, केरल में कांग्रेस और तमिलनाडु में टीवीके को बढ़त || तमिलनाडु चुनाव: एक्टर विजय की टीवीके ने किया उलटफेर, 109 सीटो पर बढ़त

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

इजरायल में भूकंप के तेज झटके, दहशत में लोग: न्यूक्लियर टेस्ट की अफवाहें तेज

विदेश डेस्क, आर्या कुमारी।

नई दिल्ली: इजरायल के दक्षिणी हिस्से में गुरुवार सुबह आए भूकंप के झटकों से लोगों में अफरा-तफरी मच गई। भले ही भूकंप की तीव्रता मध्यम रही, लेकिन इसका केंद्र डिमोना के नजदीक होने और उसी समय देशभर में इमरजेंसी ड्रिल चलने के कारण सोशल मीडिया पर न्यूक्लियर टेस्ट की अफवाहें तेजी से फैल गईं।

जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 9 बजे (स्थानीय समय) 4.2 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। इसका केंद्र डेड सी रिफ्ट वैली क्षेत्र में, डिमोना शहर से लगभग 19 किलोमीटर दूर बताया गया है। भूकंप की गहराई करीब 10 किलोमीटर थी, जिससे इसे शैलो भूकंप माना जा रहा है।

भूकंप के झटके नेगेव रेगिस्तान, डेड सी क्षेत्र, बेयरशेबा और यरूशलेम के कुछ इलाकों में महसूस किए गए। लोगों ने बताया कि जमीन कुछ सेकंड तक हिली, जिसके बाद कई जगहों पर लोग घरों से बाहर निकल आए। हालांकि, किसी के घायल होने या बड़े नुकसान की कोई पुष्टि नहीं हुई है।

विशेषज्ञों के मुताबिक यह क्षेत्र भूकंपीय दृष्टि से संवेदनशील है, क्योंकि यह दो टेक्टॉनिक प्लेट्स के जंक्शन पर स्थित है। यहां हल्के से मध्यम भूकंप आना आम है, लेकिन इस बार भूकंप का स्थान और समय चर्चा का विषय बन गया।

डिमोना के पास स्थित इजरायल के गोपनीय न्यूक्लियर रिसर्च सेंटर की वजह से सोशल मीडिया पर तरह-तरह की अटकलें लगाई जाने लगीं। भूकंप के दौरान देशभर में स्कूलों और संस्थानों में नेशनल इमरजेंसी ड्रिल चल रही थी, जिससे आशंकाएं और तेज हो गईं। हालांकि, इजरायली प्रशासन या किसी आधिकारिक एजेंसी की ओर से न्यूक्लियर टेस्ट जैसी किसी भी गतिविधि की पुष्टि नहीं की गई है।

फिलहाल स्थिति सामान्य बताई जा रही है, लेकिन भूकंप और उससे जुड़ी अफवाहों ने कुछ समय के लिए लोगों में डर और असमंजस जरूर पैदा कर दिया।