Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

ईंधन कीमतों को लेकर खरगे का मोदी सरकार पर हमला

नेशनल डेस्क,श्रेयांश पराशर l

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पेट्रोल और डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की नीतियों के कारण आम जनता की जेब पर लगातार बोझ बढ़ रहा है और लोगों की बचत प्रभावित हो रही है।

सोशल मीडिया पर जारी बयान में खरगे ने कहा कि “पेट्रोल लूट” का सिलसिला अभी तक खत्म नहीं हुआ है। उन्होंने दावा किया कि पिछले 10 दिनों में चौथी बार पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाए गए हैं। कांग्रेस अध्यक्ष के अनुसार पिछले दो सप्ताह में पेट्रोल की कीमत में कुल 7.35 रुपये प्रति लीटर और डीजल में 7.53 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हो चुकी है।

खरगे ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी सरकार ने आम लोगों की बचत को “जलाने” के लिए पेट्रोल छिड़क दिया है। उन्होंने कहा कि महंगाई के कारण आम परिवारों का घरेलू बजट बिगड़ रहा है और परिवहन से लेकर रोजमर्रा की वस्तुओं तक की कीमतों पर असर पड़ रहा है।

कांग्रेस अध्यक्ष ने वर्ष 2004 से 2014 के बीच संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार और मौजूदा सरकार के कार्यकाल की तुलना भी की। उन्होंने दावा किया कि संप्रग शासनकाल में अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमतों में 175.34 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई थी, जबकि मोदी सरकार के कार्यकाल में अंतरराष्ट्रीय क्रूड ऑयल की कीमतों में कोई उल्लेखनीय वृद्धि नहीं हुई।

इसके बावजूद, उन्होंने कहा कि पेट्रोल की कीमत 71.41 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 102.12 रुपये प्रति लीटर और डीजल 56.71 रुपये से बढ़कर 95.20 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गया है। खरगे ने कहा कि सरकार को जनता को राहत देने के लिए तत्काल कदम उठाने चाहिए।