लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।
सीवान/दरौंदा सहित प्रखंड क्षेत्र के अन्य गांव में मुस्लिम समुदाय ने ईद-उल-फितर का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. एक माह के रोज़े रखने के बाद, आज सुबह ईदगाहों पर विशेष नमाज़ अदा की गई और मुल्क में अमन-चैन व खुशहाली की दुआ मांगी गई.
नमाज़ के बाद, बच्चों और बड़ों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी. दोस्तों, रिश्तेदारों और परिचितों से मिलकर लोगों ने ईद की खुशियां साझा कीं. शुक्रवार रात ईद का चांद दिखने के बाद से ही बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया था. आज सुबह हजारों की संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग नए कपड़े पहनकर अपने-अपने गांवों के ईदगाह मैदानों में विशेष नमाज़ अदा करने पहुंचे.







