Ad Image
Ad Image
युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप || बिहार: विजय कुमार सिन्हा, निशांत कुमार, दिलीप जायसवाल, दीपक प्रकाश समेत 32 ने ली शपथ || बिहार में सम्राट सरकार का विस्तार, 32 मंत्रियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ || वोट चोरी का जिन्न फिर निकला, राहुल गांधी का EC और केंद्र सरकार पर हमला || वियतनामी राष्ट्रपति तो लाम पहुंचे भारत, राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक स्वागत || टैगोर जयंती पर 9 मई को बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण की संभावना || केरल में सरकार गठन की कवायद तेज: अजय माकन और मुकुल वासनिक पर्यवेक्षक || असम में बीजेपी जीत के हैट्रिक की ओर, 101 से अधिक पर बढ़त, कांग्रेस 23 पर सिमटी || पांच राज्यों में मतगणना जारी: बंगाल, असम में भाजपा को बढ़त, केरल में कांग्रेस और तमिलनाडु में टीवीके को बढ़त || तमिलनाडु चुनाव: एक्टर विजय की टीवीके ने किया उलटफेर, 109 सीटो पर बढ़त

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

ईरान ने इजरायल के डिमोना स्थित परमाणु केंद्र पर किया हमला; 100 से अधिक घायल

विदेश डेस्क, नीतीश कुमार

तेल अवीव, ईरान और इजरायल के बीच जारी संघर्ष शनिवार रात उस समय और तेज हो गया, जब ईरान ने इजरायल के दक्षिणी शहर डिमोना और अराद पर बड़े पैमाने पर मिसाइल हमले किए। इन हमलों में 100 से अधिक लोग घायल हुए हैं, जिनमें 11 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

बताया गया है कि हमलों का मुख्य लक्ष्य डिमोना के पास स्थित ‘शिमोन पेरेज नेगेव परमाणु अनुसंधान केंद्र’ था। ईरान ने कहा है कि यह कार्रवाई इजरायल द्वारा नतांज परमाणु केंद्र पर किए गए हमलों के जवाब में की गई है।

हमलों में दो बच्चों समेत कई लोग घायल हुए हैं। इजरायली मीडिया के अनुसार, देश की वायु रक्षा प्रणाली कम से कम दो बैलिस्टिक मिसाइलों को रोकने में विफल रही, जिसकी जांच की जा रही है।

डिमोना और अराद शहर नेगेव रेगिस्तान क्षेत्र में स्थित हैं और इजरायल के संवेदनशील ढांचे का हिस्सा माने जाते हैं। डिमोना को इजरायल के संभावित परमाणु कार्यक्रम के केंद्र के रूप में देखा जाता है, जबकि अराद शहर कई रक्षा प्रतिष्ठानों और परमाणु संयंत्र से जुड़े कर्मियों के आवास के रूप में जाना जाता है।

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने इस हमले को “काफी कठिन रात” बताते हुए कहा कि देश अपने सभी दुश्मनों के खिलाफ हर मोर्चे पर मजबूती से कार्रवाई जारी रखेगा। उन्होंने प्रभावित इलाकों के महापौरों से बातचीत कर सुरक्षा और जवाबी कदमों का भरोसा भी दिलाया है।