Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

ईरान युद्ध के बीच पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा, नायरा एनर्जी ने बढ़ाए दाम

विदेश डेस्क, रानी कुमारी

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और तेल की कीमतों में उछाल के बीच भारत में ईंधन महंगाई का असर दिखने लगा है। देश की प्रमुख प्राइवेट फ्यूल रिटेलर नायरा एनर्जी ने गुरुवार को पेट्रोल की कीमत में ₹5 प्रति लीटर और डीजल की कीमत में ₹3 प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी है।

सूत्रों के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आई तेज बढ़ोतरी के कारण कंपनियों पर लागत का दबाव बढ़ा है, जिसके चलते इसका कुछ बोझ अब उपभोक्ताओं पर डाला जा रहा है।

बताया जा रहा है कि 28 फरवरी को अमेरिका और इजराइल द्वारा ईरान पर किए गए सैन्य हमलों के बाद मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ गया। इसके जवाब में तेहरान की कार्रवाई से वैश्विक तेल बाजार में उथल-पुथल मच गई।

नायरा एनर्जी देश के कुल 1,02,075 पेट्रोल पंपों में से लगभग 6,967 का संचालन करती है। कंपनी ने बढ़ती इनपुट लागत को देखते हुए कीमतों में संशोधन किया है। वहीं, रिलायंस इंडस्ट्रीज़ और बीपी के संयुक्त उद्यम जियो-बीपी (Jio-BP) ने अभी तक कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं की है, 

सरकारी तेल कंपनियां, जिनका बाजार पर लगभग 90% नियंत्रण है, उन्होंने फिलहाल कीमतों को स्थिर रखा है।

विशेषज्ञों का कहना है कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में यह बढ़ोतरी हर राज्य में अलग-अलग दिखेगी, क्योंकि इसमें वैट (VAT) जैसे स्थानीय टैक्स भी शामिल होते हैं।