Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ संपन्न हुआ छठ महापर्व

नेशनल डेस्क, आर्या कुमारी |

देशभर में लोक आस्था का पर्व छठ पूजा श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया. बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश समेत दिल्ली के घाटों पर भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली. पारंपरिक गीतों की गूंज के बीच व्रती महिलाओं ने पहले अस्त होते और फिर उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया.

सूर्योपासना का यह महापर्व पूरे देश में भक्ति और उत्साह का प्रतीक बना. बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, दिल्ली से लेकर नोएडा, चंडीगढ़ और मुंबई तक घाटों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा. गोरखपुर के गुरु गोरखनाथ घाट, पटना के कंकड़बाग और दीघा घाट, तथा नोएडा के कालिंदी कुंज तट पर हजारों परिवार श्रद्धा के साथ पहुंचे.

घाटों पर ढोलक की थाप और छठ गीतों की मधुर धुनों से वातावरण गूंज उठा. पारंपरिक रूप से केले से सजी वेदियों पर पूजा-अर्चना हुई. इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बीजेपी नेता संजय मयूख के आवास पर पूजा में भाग लिया. प्रशासन की ओर से सुरक्षा और व्यवस्थाओं के लिए विशेष इंतजाम किए गए. चार दिन चलने वाला यह पर्व सूर्य देव और छठी मैया की आराधना के साथ संपन्न हुआ, जिसने देश को एक बार फिर आस्था और एकता के रंग में रंग दिया.

दिल्ली के यमुना नदी के वासुदेव घाट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छठ पूजा में शामिल होने वाले हैं. उनकी यात्रा को देखते हुए घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है. वहीं, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी घाटों का दौरा कर तैयारियों की समीक्षा की.

बिहार में इस बार छठ का राजनीतिक रंग भी देखने को मिला. विधानसभा चुनाव के बीच कई उम्मीदवार श्रद्धालुओं का आशीर्वाद लेने घाटों पर पहुंचे. उनकी मौजूदगी से माहौल और भी खास बन गया. छठ का यह पर्व एक बार फिर पूरे उत्साह के साथ मनाया जा रहा है, जहां हर कोई सूर्य देव से परिवार की खुशहाली और समृद्धि की कामना कर रहा है. देश के प्रमुख क्षेत्र; पटना, गोपालगंज, मऊ, वाराणसी, नोएडा और दिल्ली के घाटों पर सुबह और शाम की पूजा में श्रद्धालुओं की अपार भीड़ उमड़ पड़ी.