Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

उत्कृष्ट कार्यों के लिए दारौंदा थानाध्यक्ष विकास कु. सिंह सम्मानित

लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।

  • एसपी भारत सोनी ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया उत्साह, महावीर झंडा, दुर्गा पूजा और छठ महापर्व में विधि-व्यवस्था संभालने में निभाई अहम भूमिका.

सीवान/ दरौंदा। जिले में महावीर झंडा, दुर्गा पूजा एवं छठ महापर्व 2026 के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने में सराहनीय योगदान देने वाले दरौंदा थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह को सम्मानित किया गया है।

उनके कर्तव्यनिष्ठा, अथक परिश्रम, सेवाभाव एवं उत्कृष्ट कार्यों को देखते हुए सीवान के पुलिस अधीक्षक भारत सोनी ने उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। उक्त पर्वों के दौरान थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह ने भीड़ नियंत्रण, यातायात प्रबंधन, श्रद्धालुओं की सुरक्षा तथा छठ घाटों पर स्वच्छता एवं सुव्यवस्था बनाए रखने को लेकर विशेष तत्परता दिखाई।

पर्व-त्योहारों के दौरान शांति एवं सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखने के लिए उन्होंने पुलिस टीम के साथ लगातार सक्रिय रहकर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया. उनके इस सराहनीय कार्य के लिए पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किए जाने से पुलिस महकमे में भी उत्साह का माहौल है. यह सम्मान उनके कार्यों के प्रति विभाग की सराहना और कर्तव्यनिष्ठ पुलिसकर्मियों का मनोबल बढ़ाने वाला कदम माना जा रहा है।