लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।
महाराजगंज/सीवान महाराजगंज अनुमंडल मुख्यालय के बैंक चौक स्थित एक निजी विद्यालय के संचालक सौरभ कुमार श्रीवास्तव ने सोमवार संध्या एस भी एन परिसर में आयोजित कार्यक्रम में दर्जनों शिक्षकगण प्रधानाचार्य अभिभावकों गणमान्यजनों की उपस्थिति में उत्कृष्ट अंक हासिल करने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
जहा मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी सुप्रिया कुमारी, रिटायर दरोगा धर्मनाथ यादव मौजूद रहे। मुख्य अतिथि के रूप में पधारी सुप्रिया कुमारी ने अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के बच्चे हमारे भविष्य है यही भारत की भावी पीढ़ी है इन्हीं के कंधों पर देश का बागडोर है सुप्रिया कुमारी ने कहा हम जितना मेहनत इन बच्चों पर करेंगे उतना ही हम आत्म निर्भर बनेंगे। मौके पर केमेस्ट्री के सुप्रसिद्ध शिक्षक पी के तिवारी, निदेशक शैलेन्द्र श्रीवास्तव, राहुल तिवारी, योगेन्द्र श्रीवास्तव, राजेश सर, नयन सी किरण मैम, शबनम ,छोटी अनामिका अंशु,सरोज कुमारी आदि मौजूद रहीं।







