Ad Image
Ad Image
सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा हेट स्पीच मामले की आज सुनवाई की || लोकसभा से निलंबित सांसदों पर आसन पर कागज फेंकने का आरोप || लोकसभा से कांग्रेस के 7 और माकपा का 1 सांसद निलंबित || पटना: NEET की छात्रा के रेप और हत्या को लेकर सरकार पर जमकर बरसे तेजस्वी || स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा, केशव मौर्य को होना चाहिए यूपी का CM || मतदाता दिवस विशेष: मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा 'मतदान राष्ट्रसेवा' || नितिन नबीन बनें भाजपा के पूर्णकालिक राष्ट्रीय अध्यक्ष, डॉ. लक्ष्मण ने की घोषणा || दिल्ली को मिली फिर साफ हवा, AQI 220 पर पहुंचा || PM मोदी ने भारतरत्न अटल जी और मालवीय जी की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया || युग पुरुष अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म जयंती आज

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

उदयाचल सूर्य को अर्घ्य देकर संपन्न हुआ छठ महापर्व

लोकल डेस्क |

सूर्य उपासना और लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा संपन्न, श्रद्धालुओं ने दी उदयाचलगामी सूर्य को अर्घ्य

सीवान/दरौली: प्रखंड क्षेत्र के सरहरवा मठिया गांव में चार दिनों तक चलने वाला सूर्य उपासना और लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा आज उदयाचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने के साथ श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में संपन्न हो गया। देशभर की तरह सीवान जिले में भी छठ पर्व की धूम रही। श्रद्धालुओं ने 36 घंटे के निर्जला उपवास के बाद पारण किया। इस दौरान विभिन्न घाटों पर भारी भीड़ उमड़ी और लोगों ने सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित कर परिवार, समाज और राष्ट्र की सुख-समृद्धि की कामना की।

छठ पर्व सूर्य देव और छठी मैया को समर्पित है। श्रद्धालु जल में खड़े होकर छठी मैया के पारंपरिक गीत गाते रहे और आस्था के इस अनूठे पर्व में शामिल होकर वातावरण को भक्ति-मय बना दिया। पूरे क्षेत्र में प्रशासन की ओर से सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतज़ाम किए गए थे। अधिकारी लगातार घाटों का जायजा लेते रहे ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की असुविधा न हो। इस अवसर पर मोहन गिरी, विमला देवी, ब्यूटी गिरी, हिमांशु गिरी, प्रियांशु गिरी, आंचल गोस्वामी और सुधा कुमारी सहित कई श्रद्धालुओं ने पूरे विधि-विधान से छठ महापर्व मनाया।