Ad Image
Ad Image
सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा हेट स्पीच मामले की आज सुनवाई की || लोकसभा से निलंबित सांसदों पर आसन पर कागज फेंकने का आरोप || लोकसभा से कांग्रेस के 7 और माकपा का 1 सांसद निलंबित || पटना: NEET की छात्रा के रेप और हत्या को लेकर सरकार पर जमकर बरसे तेजस्वी || स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा, केशव मौर्य को होना चाहिए यूपी का CM || मतदाता दिवस विशेष: मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा 'मतदान राष्ट्रसेवा' || नितिन नबीन बनें भाजपा के पूर्णकालिक राष्ट्रीय अध्यक्ष, डॉ. लक्ष्मण ने की घोषणा || दिल्ली को मिली फिर साफ हवा, AQI 220 पर पहुंचा || PM मोदी ने भारतरत्न अटल जी और मालवीय जी की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया || युग पुरुष अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म जयंती आज

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार चुनने काम पीएम मोदी और नड्डा को मिला: रिजिजू

नेशनल डेस्क, नीतीश कुमार |

दिल्ली:  संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने मंगलवार को जानकारी दी कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्यसभा में सदन के नेता जगत प्रकाश नड्डा को उपराष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार तय करने का अधिकार सौंपा है।

श्री रिजिजू ने संवाददाताओं से बातचीत में बताया कि यह निर्णय राजग के नेताओं की बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया। बैठक संसद भवन परिसर में हुई, जिसमें भाजपा और सहयोगी दलों के प्रमुख नेता शामिल हुए।

इस अहम बैठक में भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा के साथ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, जदयू के नेता राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, शिवसेना के श्रीकांत शिंदे, तेलुगू देशम पार्टी के लवू श्रीकृष्ण देवरायलु और लोजपा (रामविलास) के चिराग पासवान मौजूद थे। गौरतलब है कि उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव और मतगणना दोनों नौ सितंबर को ही संपन्न होंगे।