Ad Image
Ad Image
युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप || बिहार: विजय कुमार सिन्हा, निशांत कुमार, दिलीप जायसवाल, दीपक प्रकाश समेत 32 ने ली शपथ || बिहार में सम्राट सरकार का विस्तार, 32 मंत्रियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ || वोट चोरी का जिन्न फिर निकला, राहुल गांधी का EC और केंद्र सरकार पर हमला || वियतनामी राष्ट्रपति तो लाम पहुंचे भारत, राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक स्वागत || टैगोर जयंती पर 9 मई को बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण की संभावना || केरल में सरकार गठन की कवायद तेज: अजय माकन और मुकुल वासनिक पर्यवेक्षक || असम में बीजेपी जीत के हैट्रिक की ओर, 101 से अधिक पर बढ़त, कांग्रेस 23 पर सिमटी || पांच राज्यों में मतगणना जारी: बंगाल, असम में भाजपा को बढ़त, केरल में कांग्रेस और तमिलनाडु में टीवीके को बढ़त || तमिलनाडु चुनाव: एक्टर विजय की टीवीके ने किया उलटफेर, 109 सीटो पर बढ़त

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

उपराष्ट्रपति पद के लिए मोदी ने सर्वदलीय समर्थन मांगा

नेशनल डेस्क, नीतीश कुमार |

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विपक्षी दलों से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार सी. पी. राधाकृष्णन का समर्थन करने की अपील की है।

संसद भवन के सभागार में राजग सांसदों की बैठक में प्रधानमंत्री ने सभी सांसदों, विशेषकर विपक्षी दलों से आग्रह किया कि श्री राधाकृष्णन को सर्वसम्मति से उपराष्ट्रपति चुना जाए। बैठक के बाद प्रधानमंत्री ने ‘एक्स’ पर लिखा, “मंगलवार सुबह दिल्ली में एनडीए संसदीय दल की बैठक में शामिल हुआ। उपराष्ट्रपति पद के लिए सी. पी. राधाकृष्णन की उम्मीदवारी के प्रति उत्साह देखकर प्रसन्नता हुई।”

संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने बताया कि बैठक में प्रधानमंत्री की मौजूदगी में राजग प्रत्याशी राधाकृष्णन का परिचय कराया गया। सांसदों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और प्रधानमंत्री का आभार जताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने सभी दलों से, विशेष रूप से विपक्ष से, अपील की है कि वे राधाकृष्णन को समर्थन दें। रिजिजू ने बताया कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी सर्वसम्मति से समर्थन सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न दलों से बातचीत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सभी दलों का सहयोग लोकतंत्र, देश और राज्यसभा के सुचारू संचालन के लिए लाभदायक होगा।

उन्होंने राधाकृष्णन की ईमानदारी और सादगी की सराहना करते हुए कहा कि उनका जीवन अविवादित है, उन्होंने कभी भ्रष्टाचार नहीं किया और समाज व देश के लिए लगातार काम किया है। ऐसे व्यक्ति का उपराष्ट्रपति बनना देश के लिए गर्व की बात होगी।

राधाकृष्णन बुधवार को अपना नामांकन दाखिल करेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी और राजग के सांसदों की उपस्थिति की संभावना है। राजग ने उपराष्ट्रपति चुनाव की रणनीति को अंतिम रूप दे दिया है और सोमवार देर शाम केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी के आवास पर हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया कि बुधवार सुबह 11 बजे नामांकन दाखिल किया जाएगा।