Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचाने हेतु BJP संकल्प सम्मेलन आयोजित

लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।

सीवान। भारतीय जनता पार्टी, सीवान द्वारा "12 वर्ष विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के एवं विकसित भारत संकल्प सम्मेलन" का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाना था।

सम्मेलन में बिहार सरकार के पशुपालन एवं मत्स्य संसाधन मंत्री नंदकिशोर राम, महाराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, भाजपा प्रदेश महामंत्री सरोज रंजन पटेल, दारौंदा विधायक कर्णजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह, विधायक देवेशकांत सिंह, पूर्व एमएलसी मनोज सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष नंद प्रसाद चौहान तथा प्रदेश मंत्री मुकेश सिंह कुशवाहा सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं और आमजन को संबोधित किया।

वक्ताओं ने केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, गरीब कल्याण, आधारभूत संरचना विकास, किसानों, युवाओं एवं महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए किए गए कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। साथ ही विकसित भारत के निर्माण में जनभागीदारी की आवश्यकता पर जोर देते हुए कार्यकर्ताओं से सरकार की उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।

सम्मेलन का विशेष आकर्षण सम्मान समारोह रहा। इस अवसर पर समाज के पूज्य साधु-संतों, मठाधीशों, समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तित्वों तथा संगठन के समर्पित कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि भारतीय संस्कृति, सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण में इन विभूतियों का योगदान प्रेरणादायी है।

कार्यक्रम में भाजपा के जिला महामंत्री हरेंद्र कुशवाहा, जिला मंत्री उमाशंकर सिंह मंडल अध्यक्ष बबलू सिंह अरुण भारती, पदाधिकारी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। सम्मेलन के दौरान विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का आह्वान किया गया।