Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

एक करोड़ युवाओं को एआई प्रशिक्षण, मुफ्त कोचिंग का ऐलान

नेशनल डेस्क,श्रेयांश पराशर l

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर युवाओं के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए देशभर में निशुल्क ऑनलाइन कोचिंग की व्यवस्था की जाएगी। इसके साथ ही एक करोड़ युवाओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का प्रशिक्षण देने का लक्ष्य भी रखा गया है।

प्रधानमंत्री ने देश में बढ़ते महंगे कोचिंग कारोबार का उल्लेख करते हुए कहा कि कोचिंग की फीस गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए बड़ा आर्थिक बोझ बन गई है। कई अभिभावकों को बच्चों की कोचिंग पर बड़ी रकम खर्च करनी पड़ती है। सरकार इस बोझ को कम करने के लिए युवाओं को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग उपलब्ध कराएगी।

उन्होंने कहा कि देश के पास डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर, बेहतर प्रतिभा और शिक्षकों जैसे संसाधन मौजूद हैं। इन सभी को जोड़कर युवाओं के लिए मुफ्त कोचिंग का मजबूत नेटवर्क तैयार किया जाएगा। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि आर्थिक स्थिति किसी प्रतिभाशाली युवा की सफलता के रास्ते में बाधा न बने।

प्रधानमंत्री मोदी ने तेजी से बढ़ती एआई तकनीक को देखते हुए एक करोड़ युवाओं को एआई का प्रशिक्षण देने की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में एआई का महत्व लगातार बढ़ेगा और युवाओं को इस तकनीक में दक्ष बनाना रोजगार तथा नवाचार के लिए महत्वपूर्ण होगा।

प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य युवाओं को आधुनिक तकनीक और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से जोड़ना है। उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक जैसी समस्याओं का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि युवाओं के भविष्य और उनकी मेहनत की रक्षा करना सरकार की प्राथमिकता है। इन घोषणाओं से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों को आर्थिक राहत मिलने और युवाओं के तकनीकी कौशल को मजबूत करने की उम्मीद है।