Ad Image
Ad Image
युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप || बिहार: विजय कुमार सिन्हा, निशांत कुमार, दिलीप जायसवाल, दीपक प्रकाश समेत 32 ने ली शपथ || बिहार में सम्राट सरकार का विस्तार, 32 मंत्रियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ || वोट चोरी का जिन्न फिर निकला, राहुल गांधी का EC और केंद्र सरकार पर हमला || वियतनामी राष्ट्रपति तो लाम पहुंचे भारत, राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक स्वागत || टैगोर जयंती पर 9 मई को बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण की संभावना || केरल में सरकार गठन की कवायद तेज: अजय माकन और मुकुल वासनिक पर्यवेक्षक || असम में बीजेपी जीत के हैट्रिक की ओर, 101 से अधिक पर बढ़त, कांग्रेस 23 पर सिमटी || पांच राज्यों में मतगणना जारी: बंगाल, असम में भाजपा को बढ़त, केरल में कांग्रेस और तमिलनाडु में टीवीके को बढ़त || तमिलनाडु चुनाव: एक्टर विजय की टीवीके ने किया उलटफेर, 109 सीटो पर बढ़त

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

एक चूक और बड़ा हादसा! होलिका दहन को लेकर बिजली विभाग ने दी चेतावनी

स्टेट डेस्क, आकाश अस्थाना

 होली से पहले जारी हुई सख़्त एडवाइजरी? जानिए तारों के नीचे होलिका जलाने का खतरा*

-ट्रांसफॉर्मर, हाईटेंशन खंभे या लाइन के नीचे होलिका नहीं जलाने की सलाह जारी

-होली में निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए तैयारी पूरी सुरक्षा मानकों का रखा जायेगा ख्याल 

-बिजली समस्या होने पर टोल फ्री नंबर 1912 पर फोन करें दूर होगी परेशानी 

पटना होली में निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए बिजली कंपनियों ने तैयारी पूरी कर ली है। हर साल की तरह इस साल भी हर इलाके के लिए फ्यूज कॉल सेंटर पर बिजलीकर्मी तैनात होंगे। ताकि किसी प्रकार की बिजली संबंधित परेशानी हो तो उपभोक्ता 1912 नंबर पर फोन करके अपने परेशानी दूर कर सकते हैं। इस संबंद्ध में अधिक जानकारी देते हुए पेसू जीएम दिलीप सिंह ने बताया कि होलिका दहन में बिजली कंपनी के तरफ से एडवाइजरी जारी की गयी है। जिसमें हाईटेंशन तारों के नीचे होलिका दहन का आयोजन न करने की सलाह दी गयी है। उन्होंने यह भी कहा कि इसकी निगरानी के लिए शिफ्टों में पदाधिकारियों की तैनाती की जायेगी। 

निर्बाध बिजली व सुरक्षा मानकों का रखें ख्याल
पटना बिजली सप्लाई यूनिट के जीएम श्री दिलीप सिंह ने कहा कि 24 घंटे बिजली आपूर्ति के लिए बिजली अभियंताओं के साथ लोगों को निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए सुरक्षा मानकों का भी ख्याल रखने की जिम्मेदारी दी गयी है। होलिका में जलने वाले सामग्री से निकलने वाली आग की लपटों से तारों और बिजली केबल के जलने या टूटने की स्थिति में गंभीर दुर्घटनाएं उत्पन्न हो सकती है।