Ad Image
Ad Image
युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप || बिहार: विजय कुमार सिन्हा, निशांत कुमार, दिलीप जायसवाल, दीपक प्रकाश समेत 32 ने ली शपथ || बिहार में सम्राट सरकार का विस्तार, 32 मंत्रियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ || वोट चोरी का जिन्न फिर निकला, राहुल गांधी का EC और केंद्र सरकार पर हमला || वियतनामी राष्ट्रपति तो लाम पहुंचे भारत, राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक स्वागत || टैगोर जयंती पर 9 मई को बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण की संभावना || केरल में सरकार गठन की कवायद तेज: अजय माकन और मुकुल वासनिक पर्यवेक्षक || असम में बीजेपी जीत के हैट्रिक की ओर, 101 से अधिक पर बढ़त, कांग्रेस 23 पर सिमटी || पांच राज्यों में मतगणना जारी: बंगाल, असम में भाजपा को बढ़त, केरल में कांग्रेस और तमिलनाडु में टीवीके को बढ़त || तमिलनाडु चुनाव: एक्टर विजय की टीवीके ने किया उलटफेर, 109 सीटो पर बढ़त

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

एक प्रेम ऐसा भी ! प्रेमिका ने शव के साथ रचाई शादी

स्टेट डेस्क, नीतीश कुमार।

महाराष्ट्र के नांदेड़ से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां दूसरी जाति की लड़की से प्रेम संबंध रखने पर 20 वर्षीय युवक की हत्या कर दी गई। आरोप है कि लड़की के पिता और भाइयों ने पहले युवक की पिटाई की, फिर उसे गोली मारी और बाद में उसका सिर पत्थर से कुचल दिया।

प्रेमी की मौत के बाद, उसके अंतिम संस्कार में प्रेमिका ने उसके शव के साथ विवाह की रस्में पूरी कीं, माथे पर सिंदूर लगाया और हल्दी लगाई। वह उसके घर में बहू बनकर रहने की कसम लेकर पहुंची।

परिवार का दबाव:

आंचल (प्रेमिका) अपने भाइयों के माध्यम से सक्षम टेटे से मिली थी। घर आना-जाना बढ़ने से दोनों करीब आए और तीन साल से उनका रिश्ता चल रहा था। हाल ही में उनके परिवार ने दोनों के जात अगल होने के कारण रिश्ते को खत्म करने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। लेकिन धमकियों के बावजूद आंचल पीछे नहीं हटी। और जैसे ही परिवार को पता चला कि आंचल सक्षम से शादी करना चाहती है, इसके बाद  आंचल के परिवारजन ने गुरुवार को सक्षम को बुरी तरह पीटा, सिर में गोली मारी और पत्थर से उसका सिर कुचल दिया।

शव से शादी:

अंतिम संस्कार के दौरान आंचल ने सक्षम के शरीर पर हल्दी लगाई, सिंदूर लगाया और मृत देह से विवाह की रस्म पूरी की। उसने घोषणा की कि वह आगे का जीवन उसकी पत्नी के रूप में उसके घर में ही बिताएगी।

“सक्षम की मौत में भी हमारा प्यार जीत गया” आंचल ने आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग करते हुए कहा है - “सक्षम की मौत में भी हमारा प्यार जीत गया, मेरे पिता और भाई हार गए। भले ही वह अब इस दुनिया में नहीं है, लेकिन हमारा प्यार अभी भी जिंदा है।”

पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और अलग-अलग धाराओं में मामला दर्ज किया है।