Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

एक्शन अंदाज में दिखीं दिशा पाटनी, नई फिल्म का ट्रेलर जारी

एंटरटेनमेंट डेस्क,श्रेयांश पराशर l

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी ने अपने पहले इंटरनेशनल प्रोजेक्ट “द पोर्टल ऑफ़ फ़ोर्स” के जरिए वैश्विक मनोरंजन जगत में नई शुरुआत की है। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया, जिसे दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। इस फिल्म में दिशा एक्शन और सुपरनैचुरल दुनिया से जुड़े दमदार किरदार में दिखाई दे रही हैं।

फिल्म की कहानी दो प्राचीन गुटों “स्टेटिगस” और “होलीगस” के बीच चल रहे संघर्ष पर आधारित है। ट्रेलर में दिशा “जेसिका” नामक किरदार निभाती नजर आती हैं, जो इस पूरी कहानी का भावनात्मक और नैरेटिव केंद्र मानी जा रही है। कहानी रहस्य, शक्ति और अलौकिक घटनाओं के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसने दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है।

“द पोर्टल ऑफ़ फ़ोर्स” एक नए सिनेमैटिक यूनिवर्स की पहली फिल्म बताई जा रही है। इसका निर्माण लाडो ओखोटनिकोव ने किया है। ट्रेलर में हाई-ऑक्टेन एक्शन, विजुअल इफेक्ट्स और रहस्यमयी दृश्यों की झलक देखने को मिलती है। फिल्म का उद्देश्य दर्शकों को फैंटेसी और एक्शन का अलग अनुभव देना है।

दिशा पाटनी ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि यह प्रोजेक्ट उनके लिए बेहद खास रहा। उन्होंने बताया कि पहला इंटरनेशनल प्रोजेक्ट करना रोमांचक और चुनौतीपूर्ण अनुभव था। साथ ही उन्होंने कहा कि अनुभवी कलाकारों और टीम के साथ काम करके उन्हें काफी कुछ सीखने का अवसर मिला।

फिल्म इंडस्ट्री के जानकारों का मानना है कि यह प्रोजेक्ट दिशा पाटनी के करियर को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिला सकता है। ट्रेलर रिलीज के बाद सोशल मीडिया पर भी फिल्म को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं और फैंस इसके रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।