Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

‘एनटीआरनील’ की पहली झलक 19 मई की रात होगी रिलीज, प्रशांत नील और जूनियर एनटीआर की फिल्म को लेकर बढ़ा उत्साह

एंटरटेनमेंट डेस्क, अर्पिता कृष्णा

दक्षिण भारतीय सिनेमा की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शामिल ‘एनटीआरनील’ को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। अभिनेता जूनियर एनटीआर और निर्देशक प्रशांत नील की इस बड़ी फिल्म की पहली झलक 19 मई की रात जारी की जाएगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह ग्लिम्प्स जूनियर एनटीआर के जन्मदिन से ठीक पहले आधी रात को रिलीज होगी। 

फिल्म को फिलहाल ‘एनटीआरनील’ के नाम से जाना जा रहा है, लेकिन माना जा रहा है कि पहली झलक के साथ फिल्म के आधिकारिक टाइटल का भी खुलासा किया जा सकता है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में फिल्म के संभावित नाम ‘ड्रैगन’ का भी जिक्र किया गया है, हालांकि निर्माताओं की ओर से अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। 

निर्देशक प्रशांत नील इससे पहले ‘केजीएफ’ और ‘सालार’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। वहीं जूनियर एनटीआर हाल ही में अपनी फिल्मों की सफलता के बाद लगातार चर्चा में बने हुए हैं। ऐसे में दोनों की यह पहली साथ की फिल्म दर्शकों के बीच काफी चर्चा बटोर रही है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म की पहली झलक सामान्य टीज़र से बड़ी और भव्य हो सकती है, जिसमें फिल्म की दुनिया और एक्शन की झलक दिखाई जाएगी। सोशल मीडिया पर भी फिल्म को लेकर लगातार बज बना हुआ है और फैंस इस अपडेट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 

फिल्म का निर्माण मैथ्री मूवी मेकर्स और एनटीआर आर्ट्स के बैनर तले किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि यह एक बड़े बजट की पैन इंडिया एक्शन फिल्म होगी, जिसे कई भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म 11 जून 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है।