Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

'एलायंस': काम्या पंजाबी का अली गोनी पर तंज, कुशाल टंडन का किया समर्थन

एंटरटेनमेंट डेस्क, मुस्कान कुमारी।

रियलिटी शो 'एलायंस' में वाइल्ड कार्ड एंट्री के बाद अली गोनी टीवी अभिनेत्री का पंजाबी ने अप्रत्यक्ष हमला बोल दिया है। काम्या ने कुशाल टंडन के समर्थन में इंस्टाग्राम स्टोरी पर क्रिप्टिक पोस्ट शेयर कर शो के विवाद को नया मोड़ दे दिया।

शो में गरमाया तनाव 

शो के अंदर चल रहे तीखे टकराव के बीच काम्या पंजाबी का यह बयान बाहर भी चर्चा का विषय बन गया है। अभिनेत्री ने बिना नाम लिए लिखा, “Love how a certain someone is pretending to play an organic game when it’s so obvious he downloaded the entire outside narrative and brought a 10-step manual into the house।” 

उन्होंने साफ आरोप लगाया कि शो में आने वाले इस खिलाड़ी के पास कुशाल टंडन के खिलाफ पहले से तैयार एजेंडा था। कम्या ने आगे लिखा, “It’s not reality TV, it’s just a pre-planned agenda execution marathon against #kushaltandon।” पोस्ट में उन्होंने कुशल टंडन को टैग किया और #Alliance हैशटैग का इस्तेमाल किया।

फैंस तुरंत समझ गए कि काम्या का इशारा हाल ही में वाइल्ड कार्ड एंट्री लेकर आए अली गोनी की तरफ है। अली की एंट्री के बाद कुशल के साथ उनकी कई बार नोंक-झोंक हो चुकी है। छोटी-छोटी बातों पर शुरू हुई बहसें अब बड़े विवाद में बदल चुकी हैं।

पहले भी दिखाया समर्थन 

काम्या पंजाबी कुशाल टंडन की खुलकर तारीफ कर चुकी हैं। कुछ दिन पहले उन्होंने शो को “कुशाल टंडन शो” बताया था। उन्होंने कुशाल की बहादुरी की सराहना की थी और उन्हें आगे रणनीतिक खेल खेलने की सलाह भी दी थी।

अली गोनी की एंट्री ने शो के अंदर की पूरी गतिशीलता बदल दी है। दोनों खिलाड़ियों के बीच बढ़ता टकराव दर्शकों को भी बांधे हुए है। कम्या जैसे बाहर के सेलिब्रिटी का बयान शो की लोकप्रियता को और हवा दे रहा है।

कुशाल टंडन हाल के एपिसोड में अपनी मजबूत उपस्थिति और स्टैंड के लिए सुर्खियों में बने हुए हैं। वहीं अली गोनी की एंट्री को लेकर फैंस में मिश्रित प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।