Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

'एलायंस': कुशाल टंडन और अली गोनी में तीखी बहस, दिया ओपन चैलेंज

एंटरटेनमेंट डेस्क, मुस्कान कुमारी।

प्राइम वीडियो के रियलिटी शो ‘एलायंस’ में कुशाल टंडन और अली गोनी के बीच तीखी बहस ने पूरे घर का माहौल गरमा दिया है। बहस इतनी बढ़ गई कि कुशाल ने अली को ओपन चैलेंज दे दिया। शो में दोस्ती के रिश्ते अब स्ट्रेस का सबब बनते जा रहे हैं। हालिया एपिसोड में दोनों खिलाड़ियों के बीच प्रॉब्लम सुलझाने की कोशिश हुई, लेकिन बात बिगड़ गई।

बहस बनी तीखी टकरार

कुशाल और अली के बीच शुरू हुई बातचीत धीरे-धीरे बहस में बदल गई। दोनों ने एक-दूसरे की सोच और फैसलों पर सवाल खड़े कर दिए। अर्सलान गोनी इस मुश्किल स्थिति में फंस गए, क्योंकि एक तरफ भाई अली थे तो दूसरी तरफ उनका अलायंस। अर्सलान ने शांति बनाने की कोशिश की, लेकिन मामला सुलझ नहीं सका।

अली गोनी ने सफाई देते हुए कहा कि वे कुशाल को टारगेट नहीं कर रहे, बल्कि वंशज के लिए अपनी राय रख रहे हैं। उन्होंने उम्र को लेकर किसी अपमान का समर्थन नहीं किया। कुशाल का कहना था कि उन्हें लगा वंशज ने बदतमीजी की है, इसलिए उनके मन में ऐसी धारणा बनी।

सिस्टम अलर्ट ने बढ़ाई उलझन

शो में आए सिस्टम अलर्ट टास्क ने माहौल और गर्म कर दिया। इस टास्क में बाहर की दुनिया के बारे में फीडबैक लिया गया। किंग्स की तरफ से रूही दोसानी, हंटर्स से जैद दरबार, वॉरियर्स से रीवा किशन और लेजेंड्स से निखिल चिनापा ने हिस्सा लिया। टास्क के बाद निखिल चिनापा टू बी डिलीटेड लिस्ट में पहुंच गए, जिससे घर का ड्रामा और बढ़ गया।

कुशाल का खुला चैलेंज

टास्क के बाद कुशाल को लगा कि अली पर्दे के पीछे उनके खिलाफ माहौल बना रहे हैं। अली ने इनकार करते हुए कहा कि वे सभी को बिना डर के गेम खेलने की सलाह दे रहे हैं। इस पर कुशाल ने अली को ओपन चैलेंज दे दिया। उन्होंने कहा कि अगर कोई बात है तो शो के बाहर जाकर सुलझाई जा सकती है। कुशाल ने टास्क के जरिए आमने-सामने मुकाबले की बात भी कही।