एंटरटेनमेंट डेस्क, मुस्कान कुमारी।
अमेज़न प्राइम वीडियो के रियलिटी शो 'एलायंस' में इन दिनों गेमप्ले से ज्यादा व्यक्तिगत आरोप और भावनात्मक टकराव सुर्खियों में हैं। गौहर खान ने पति ज़ैद दारबार के समर्थन में होस्ट मिनी माथुर पर पूर्वाग्रह का आरोप लगाया है, वहीं वाइल्डकार्ड एंट्री के साथ वंशज सिंह ने कुशाल टंडन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।
गौहर खान का गुस्सा: ज़ैद के साथ 'धोखा' का आरोप
गौहर खान ने सोशल मीडिया पर मिनी माथुर की भूमिका को लेकर जमकर सवाल खड़े किए। उन्होंने दावा किया कि ज़ैद ने शो में दो बार मिनी को 'ऐस' पोजीशन दिलाने में अपनी बारी गँवाई, लेकिन मिनी ने वादे के उलट निखिल चिनापा की टीम को संरक्षण दिया।
गौहर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा- "मैं प्रार्थना करती हूँ कि एक अच्छा इंसान इन गंदे दिमाग वाले लोगों पर जीते।"
मुख्य आरोप इस प्रकार हैं:
•भावनात्मक धोखा: ज़ैद और मिनी के बीच कथित भावनात्मक जुड़ाव को तोड़ते हुए मिनी ने निखिल का साथ दिया।
• कुशल टंडन को बचाव:गौहर ने कुशाल (अपने पूर्व बॉयफ्रेंड) को बुली करार देते हुए कहा कि मिनी और निखिल जानते हुए भी उसके गलत व्यवहार पर चुप रहे।
• टास्क में पक्षपात: डायमंड डिस्ट्रीब्यूशन टास्क में मिनी ने 'कमजोर टीम' को लाभ देने का दावा किया, लेकिन निखिल के ग्रुप को फायदा पहुँचाया। ज़ैद-निखिल के हेड-टू-हेड में मिनी का निखिल के लिए चीयरिंग भी गौहर ने उठाया।
गौहर ने प्रोड्यूसर्स से सवाल किया- "ऐस को तटस्थ रहना चाहिए, आपके रूल्स कहाँ हैं?"
वंशज सिंह की आग: कुशाल के खिलाफ खुला युद्ध
दूसरी तरफ, शो में नया ट्विस्ट आया जब डिजिटल क्रिएटर वनशाज सिंह ने रैपर बाली के साथ वाइल्डकार्ड एंट्री की। पहले हफ्ते में अनफेयर एलिमिनेशन के बाद वापसी करते हुए वंशज ने कुशाल टंडन पर सीधा निशाना साधा।
उन्होंने "तु रुक!" कहकर चुनौती दी और व्यंग्यात्मक लेटर पढ़ा, जिसमें कुशाल को 'मैनचाइल्ड' कहा गया। इस पर कुशाल भावुक हो गए और आँसू बहा दिए। होस्ट कुनाल केम्मू ने कुशाल को धक्का देने के लिए फटकार लगाई।
वंशज ने साफ कहा- "मैं कभी उनका गुलाम नहीं बनूँगा... मैं खेलने आया हूँ।"
समर्थन और विवाद:
• डोली जावेद ने वंशज का साथ देते हुए कुशाल पर 'गिरगिटपंती' का आरोप लगाया।
• रियलिटी वेटरन प्रिंस नरुला ने सोशल मीडिया पर पुराने खिलाड़ियों के ग्रुपिज्म की आलोचना की।
शो में वंशज की वापसी ने पूरे गेम के डायनामिक्स बदल दिए हैं। फैंस दोनों पक्षों- गौहर-ज़ैद और वंशज-कुशाल की जंग पर बंटे हुए हैं। 'एलायंस' हर रोज दोपहर 12 बजे स्ट्रीम हो रहा है।







