एंटरटेनमेंट डेस्क, मुस्कान कुमारी।
स्प्लिट्सविला X5 और बिग बॉस 18 की चर्चित चेहरे कशिश कपूर रियलिटी शो 'एलायंस' के अगले सीजन में वाइल्डकार्ड एंट्री करने जा रही हैं। यूरोप घूमकर लौट रही कशिश मुंबई एयरपोर्ट पहुंचते ही सीधे शो के सेट पर दाखिल होंगी। कशिश कपूर इन दिनों अपनी बोल्ड और अनफिल्टर्ड पर्सनैलिटी के लिए सुर्खियों में रहती हैं। शो के सूत्रों के मुताबिक, मेकर्स जानबूझकर उनकी एंट्री का प्लान कर रहे हैं ताकि घर के अंदर की डायनामिक्स में नया ट्विस्ट आ सके।
बोल्ड छवि का धमाका
कशिश कपूर यूरोप की छुट्टियों को समेटते हुए आज रात उड़ान भरेंगी और कल सुबह मुंबई पहुंचकर तुरंत 'एलायंस' हाउस में एंट्री कर लेंगी। सूत्र बताते हैं कि उनकी अनफिल्टर्ड स्टाइल शो में पहले से मौजूद ड्रामा को और बढ़ाएगी। शो में हाल ही में सोहेल खान, सीमा खान और अली गोनी जैसी वाइल्डकार्ड एंट्रीज हो चुकी हैं। कुशल टंडन और अली गोनी के बीच तनाव की खबरें भी चर्चा में हैं। ऐसे में कशिश की एंट्री शो को नया मोड़ दे सकती है। उनकी बोल्ड कमेंट्री और बिना लाग-लपेट की बातचीत फैंस को पसंद आती है। स्प्लिट्सविला X5 में उन्होंने दर्शकों का दिल जीता था। बिग बॉस 18 में भी उनकी बेबाक अंदाज ने सुर्खियां बटोरीं। सोशल मीडिया पर उनके विवादास्पद बयान अक्सर ट्रेंड करते रहते हैं।
शो में बढ़ेगा रोमांच
'एलायंस' में अलग-अलग क्षेत्रों से आए सेलिब्रिटीज हिस्सा ले रहे हैं। कशिश की एंट्री से घर के अंदर के गठबंधन और टकरावों में नई जान आएगी। मेकर्स उम्मीद कर रहे हैं कि उनकी वाइब्रेंट पर्सनैलिटी पूरे सीजन को और रोचक बना देगी। कशिश ने हाल ही में यूरोप के विभिन्न देशों की यात्रा की थी। छुट्टियां खत्म करते ही वे काम पर लौट रही हैं। शो से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि उनकी एंट्री शो की रेटिंग्स और एंगेजमेंट दोनों को बढ़ाने वाली साबित हो सकती है। फिलहाल शो में कुशल टंडन और अली गोनी के बीच चला विवाद जायद के हस्तक्षेप के बाद सुलझता नजर आ रहा है। कशिश के आने के बाद नए ट्विस्ट की संभावना मजबूत हो गई है।







