एंटरटेनमेंट डेस्क, मुस्कान कुमारी।
पॉपुलर रैपर बाली ने रियलिटी शो 'एलायंस' में एंट्री कर दी है। म्यूजिक जगत में अपनी अलग पहचान रखने वाले बाली अब हाई-स्टेक स्ट्रैटजी, रिलेशनशिप और साइकोलॉजिकल गेम से भरे इस शो में अपनी किस्मत आजमाने उतरे हैं।
चुनौती क्यों स्वीकार की
बाली ने एक्सक्लूसिव बातचीत में बताया कि जब 'अलायंस' का ऑफर आया तो उन्होंने बिना देर किए हां कर दी। उन्होंने कहा, “यह सिर्फ टास्क की लड़ाई नहीं है, बल्कि लोगों, अपनी instincts और बनने वाले बॉन्ड्स की कहानी है। मुझे चैलेंज पसंद हैं और यह शो अलग महसूस हुआ।”
रियलिटी टीवी उनके लिए नया नहीं है, लेकिन बाली मानते हैं कि हर शो अपने साथ सरप्राइज लेकर आता है। उन्होंने कहा कि गेम किसी भी पल पलट सकता है।
असली व्यक्तित्व दिखाना चाहते हैं बाली
म्यूजिक के जरिए अपनी कन्वर्सेशनल स्टाइल और दिल्ली फ्लेवर वाली कहानियों से पहचान बनाने वाले बाली अब दर्शकों को अपनी असली छवि दिखाना चाहते हैं। उन्होंने कहा, “लोग मुझे मेरे गानों से जानते हैं, लेकिन इस बार वे मेरे गेम के जरिए जानेंगे। मैं खुद बनकर खेलूंगा, अपनी गट पर भरोसा करूंगा और मजबूत एलायंस बनाऊंगा।”
बाली ने यह भी स्वीकार किया कि शो की असली सच्चाई तब समझ आएगी जब वे हेडक्वार्टर में प्रवेश करेंगे और दूसरे कंटेस्टेंट्स के साथ इंटरैक्ट करेंगे। उन्होंने कहा, “बाकी सब हेडक्वार्टर के अंदर जाकर ही पता चलेगा कि किससे बनती है और किससे नहीं... गेम मुझे कहां ले जाता है।”
शो के बारे में
'एलायंस' एक कॉम्पिटिटिव रियलिटी शो है जिसमें 16 सेलिब्रिटीज चार टीमों में बंटकर हाई-स्टेक स्ट्रैटजी, इकोनॉमी और साइकोलॉजिकल वारफेयर से जूझते हैं। शो में फिजिकल और मेंटल चैलेंजेस के जरिए पॉइंट्स कमाए जाते हैं, जो हेडक्वार्टर के अंदर एकमात्र करेंसी हैं। नए एपिसोड रोज दोपहर 12 बजे प्राइम वीडियो पर उपलब्ध होते हैं।







